गुजरात के बाद अब इस राज्य में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाएगा टाटा, 40,000 करोड़ का निवेश, मिलेगा रोजगार

Updated on 09-12-2023 02:27 PM
नई दिल्ली : टाटा ग्रुप (Tata Group) असम में एक सेमीकंडक्टर प्रोसेसिंग प्लांट (Semiconductor Processing Plant) लगाना चाहता है। इस प्लांट के लिए टाटा ग्रुप 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहता है। ग्रुप ने प्लांट लगाने के लिए एक आवेदन सबमिट किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टाटा का यह प्लांट प्रदेश के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।


असम के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

असम के मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'टाटा ग्रुप ने असम में 40,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक सेमीकंडक्टर प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए आवेदन सबमिट किया है। यह एक गेम-चेंजर साबित होगा। हमारे राज्य को बदलने में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर मार्गदर्शन के लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।'

गुजरात में भी प्लांट लगा रहा है टाटा

कुछ महीने पहले ही अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने साणंद में नई असेंबली और टेस्टिंग सुविधा के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को कॉन्ट्रैक्ट दिया है। माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने करीब 22,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चिप एसेंबली और परीक्षण निर्माण प्लांट की आधारशिला रखी थी। माइक्रोन दो चरणों में प्लांट बनाने में 82.5 करोड़ डॉलर तक का निवेश करेगी। बाकी का निवेश केंद्र और राज्य सरकार से आएगा।

देश को सेमीकंडक्टर हब बनाना चाहती है सरकार

मोदी सरकार देश को सेमीकंडक्टर हब बनाना चाहती है। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा था कि भारत ने सेमीकंडक्टर हब बनने की अपनी यात्रा शुरू कर दी है। बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए भारत को जल्द ही 5 लाख करोड़ रुपये की चिप्स की आवश्यकता होगी।



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
     19 September 2026
    मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
     18 September 2026
    मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
    Advt.