हेमाराम चौधरी के बाद विश्वेंद्र सिंह ने भी कहा इलेक्शन लड़ने का मन नहीं, क्या सच में चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे ये बयानवीर

Updated on 19-10-2023 01:43 PM
भरतपुर: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाली चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। इस बीच कांग्रेस के वन मंत्री हेमाराम चौधरी के बाद भरतपुर जिले के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने भी अपने चुनाव नहीं लड़ने को लेकर मंशा जाहिर की है। हालांकि कांग्रेस के इन दोनों मंत्रियों के बयानों के बाद भी इनके चुनाव लड़ने की संभावना प्रबल बताई जा रही है। यूं तो कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची आने में महज कुछ घंटे ही शेष हैं और पहली सूची में करीब 100 सीटों पर स्थिति साफ हो जाएगी। लेकिन सूची जारी होने से पहले चुनाव नहीं लड़ने की मंशा जाहिर करने वाले नेता विश्वेंद्र सिंह अपना प्रचार भी शुरू कर चुके हैं। ऐसे में 'मन नहीं' होने वाला बयान कोरी सियासी बयानबाजी माना जा रहा है।

अब मन नहीं कर रहा है चुनाव लड़ने का


विश्वेंद्र सिंह कुम्हेर के सिनसनी गांव में पहुंचने के बाद वहां सिनसीना बाबा की पूजा अर्चना कर अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने अपना यह बयान देकर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी। इसमें उन्होंने कहा कि इस बार उनका चुनाव लड़ने का मन नहीं कर रहा था। लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने उन पर दबाव डालते हुए कहा कि आपको चुनाव लड़ना ही होगा। आपको चुनाव जनता और विकास के लिए लड़ना है। इस दौरान विश्वेंद्र सिंह ने डीग विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जाकर लोगों से संपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भी विश्वेंद्र सिंह का स्वागत किया।


विश्वेंद्र सिंह के प्रयास से डीग नया जिला बना

इस विधानसभा चुनाव में विश्वेंद्र सिंह के लिए एक प्लस पॉइंट है। इसके तहत हाल ही में नवगठित जिलों में डीग को भी नया जिला बनाया गया है। यह विश्वेंद्र सिंह के प्रयास के चलते हुआ। इस विधानसभा चुनाव में विश्वेंद्र सिंह के लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि काफी समय से यहां के लोग डीग को जिला बनाने की मांग कर रहे थे। ऐसी स्थिति में विश्वेंद्र सिंह को चुनाव के दौरान इस चीज का फायदा जरूर मिलेगा।

हेमाराम चौधरी ने भी चुनाव लड़ने से इनकार किया


उधर, बाड़मेर जिले के गुढ़मलानी विधायक और वन मंत्री हेमाराम चौधरी गत दिनों विधानसभा चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर चुके हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने एक बैठक में उन्हें मनाने का काफी प्रयास भी किया। कार्यकर्ता उनकी गोद में सिर रखकर फूट-फूटकर रोकर उनसे चुनाव लड़ने की मिन्नतें करते रहे। चौधरी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस बार दूसरों को चुनाव के लिए मौका मिलना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.