Hindenburg Research के बाद MSCI ने दिया गौतम अडानी को तगड़ा झटका, कतर दिए चार कंपनियों के 'पंख'

Updated on 10-02-2023 07:34 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI ने अडानी ग्रुप के चार शेयरों के फ्री फ्लोट स्टेटस में कटौती कर दी है। एनालिस्ट्स का कहना है कि इससे इंडेक्स में उनका वेटेज कम हो सकता है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक MSCI ने एक बयान में कहा कि उसने अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और एसीसी (ACC) के फ्री फ्लोट स्टेटस को कम कर दिया है। यह बदलाव एक मार्च से लागू होगा। MSCI के एमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में इन चार कंपनियों का कंबाइंड वेटेज 0.4 परसेंट था। बाकी कंपनियों के फ्री फ्लोट स्टेटस में कोई कमी नहीं की गई है। फ्री फ्लोट किसी भी सिक्योरिटी का वह हिस्सा होता है जो इंटरनेशनल इनवेस्टर्स के लिए खरीद फरोख्त के लिए उपलब्ध होता है।
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg Research की एक रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि अडानी ग्रुप शेयरों में हेराफेरी में शामिल रहा है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेकिन इस रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप की कंपनियों में भारी गिरावट आई है। ग्रुप का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर से नीचे आ चुका है। गौतम अडानी भी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे से 21वें नंबर पर खिसक चुके हैं। गुरुवार को अडानी ग्रुप की 10 में से नौ कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। अडानी ग्रुप ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

MSCI ने क्यों किया ऐसा


MSCI ने कहा था कि कुछ मार्केट पार्टिसिपेंट्स ने अडानी ग्रुप के शेयरों को कुछ इंडेक्सेज में शामिल किए जाने के औचित्य पर सवाल उठाए हैं और उनके फ्री फ्लोट स्टेटस की समीक्षा की जाएगी। अडानी ग्रुप की आठ कंपनियां MSCI इंडेक्स में शामिल हैं। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पावर, अंबूजा और एसीसी MSCI India इंडेक्स का हिस्सा हैं। किसी भी लिस्टेड कंपनी के लिए यह सुनिश्चित करना होता है कि उसकी कम से कम 25 फीसदी शेयरहोल्डिंग पब्लिक के पास होनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.