छक्का खाने के बाद भुवनेश्वर ने निकाली दीपक हुड्डा की हवा, शानदार कैच पकड़ भेजा पवेलियन

Updated on 08-04-2023 08:28 PM
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 10वां मुकाबला बीते शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। होम टीम लखनऊ ने यह मैच एकतरफा जीत लिया। राहुल सेना ने ऑरेंज आर्मी को 5 विकेट से हराया। एसआरएच इस मैच में पूरी तरह से फींकी नजर आई। न तो वह बल्लेबाजी में कुछ कमाल कर पाए और न ही उनकी गेंदबाजी में वो धार दिखी। लेकिन इस सब के बीच भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने छक्का खाने के बाद दीपक हुड्डा को शानदार कैच के चलते पवेलियन का रास्ता दिखाया, जोकि अब सुर्खियों में है।
छक्का खाने के बाद भुवनेश्वर ने निकाली दीपक हुड्डा की हवा

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का छठा और पॉवरप्ले का आखिरी सनराइसर्ज हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार डाल रहे थे। भुवी की पहली ही गेंद पर दीपक ने उनके सिर के ऊपर से उन्हें गगनचुंबी छक्का लगा दिया। हुड्डा के इस जबरदस्त शॉट ने सनसनी मचा दी। लेकिन इसके बावजूद भुवनेश्वर ने अपने आप को बैक किया और ओवर की आखिरी गेंद पर हुड्डा का विकेट निकाल लिया।
हुड्डा भुवनेश्वर की गेंद पर आगे बढ़कर सिंगल निकालना चाहते थे। गौरतलब है कि वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए और बॉल को थोड़ा हवा में मार बैठे। ऐसे में भुवनेश्वर ने अपनी ओर आती हुई गेंद को एक हाथ से लपक लिया। उनके इस गजब के कैच ने हर किसी का दिल जीत लिया। गेंद थोड़ा आगे की तरफ डिप कर रही थी जिसको पकड़ने के लिए भुवी को डाइव लगानी पड़ी थी। इसके अलावा बात करें मैच की तो हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने महज 122 रन का लक्ष्य रखा था। मेजबान टीम ने यह टारगेट 5 विकेट और 24 गेंद रहते ही हासिल कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.