जॉर्डन के बाद सीरिया में अमेरिकी सेना पर हमला, रॉकेट से मिलिट्री बेस को बनाया गया निशाना

Updated on 30-01-2024 12:54 PM
दमिश्क: सीरिया में अमेरिकी और सहयोगी बलों के ठिकानों पर सोमवार को रॉकेटों से हमला किया गया। रविवार को जॉर्डन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ड्रोन हमले में तीन सैनिकों की मौत के बाद सीरिया में ये अटैक हुआ है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सीरिया के शादादी में पेट्रोलिंग बेस पर अमेरिका और गठबंधन सेना के खिलाफ कई रॉकेट लॉन्च किए गए लेकिन इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और बुनियादी ढांचे को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इराक और सीरिया में अमेरिकी सेना को बीते साल अक्टूबर के बाद से हमलों में वृद्धि का सामना करना पड़ा है। इनमे से ज्यादातर हमलों की जिम्मेदारी उन संगठनों ने ली है, जो गाजा संघर्ष में इजराइल और अमेरिका का विरोध कर रहे हैं। अक्टूबर के मध्य से अमेरिका और गठबंधन सेना पर कम से कम 165 बार हमले हुए हैं। इनमें इराक में 66, सीरिया में 98 और जॉर्डन में एक हमला हुआ है। इन हमलों में ड्रोन, रॉकेट, मोर्टार और कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल हुआ है। इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हिस्से के रूप में अमेरिका के सीरिया में करीब 900 और पड़ोसी इराक में 2,500 सैनिक हैं।

सीरिया में रविवार को हुआ था अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला

जॉर्डन में सीरिया की सीमा के पास रविवार को एक हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए और करीब 30 घायल हो गए हैं। ये गाजा युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिम एशिया में पहली बार अमेरिकी सैनिकों पर ऐसा हमला हुआ है, जिसमें मौतें हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसका उचित जवाब देने की बात कही है। इराक के इस्लामिक रेजिस्टेंस समूह ने इस घातक हमले की जिम्मेदारी ली है। इराक में इस्लामिक रेजिस्टेंस कई संगठनों के एक गठबंधन का नाम है, जिसे ईरान का समर्थन प्राप्त होने की बात कही जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.