किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव अब भगवान की शरण में, बैद्यनाथधाम और बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

Updated on 11-09-2023 02:22 PM
देवघरः आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर और दुमका में बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची थीं। मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के दौरान लालू प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत नहीं की।

​बैद्यनाथधाम मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना​

लालू प्रसाद यादव सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी राबड़ी देवी के साथ पूरे विधि के साथ पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। सावन महीने में बाबा मंदिर के गर्भगृह को दो महीने के लिए बंद रखा गया था और अरघा सिस्टम से जलाभिषेक की व्यवस्था की गई थी। अब फिर से गर्भगृह में प्रवेश और जलाभिषेक की अनुमति मिलने से मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर में भीड़ के कारण के कारण लालू प्रसाद को थोड़ी कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ा।

​लालू प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को फटकार भी लगाई

मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लालू प्रसाद के साथ राबड़ी देवी भी पहुंची थी। लेकिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और आरजेडी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण लालू प्रसाद को थोड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान लालू प्रसाद ने कई बार पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं को फटकार भी लगाने का काम किया।

​राबड़ी देवी का पूजा से ज्यादा ध्यान लालू प्रसाद को संभालने में

देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव समेत कई वरिष्ठ नेता थे। लालू प्रसाद के साथ पूजा अर्चना के लिए बिहार-झारखंड के आरजेडी के कई नेता भी देवघर पहुंचे थे।

​बाबा बासुकीनाथ धाम में लालू प्रसाद के साथ कृषि मंत्री भी पहुंचे

दुमका में बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान राज्य के कृषि मंत्री बादल भी लालू प्रसाद के साथ मंदिर पहुंचे। लालू प्रसाद ने फौजदारी बाबा बासुकीनाथ धाम में राबड़ी देवी के साथ जलाभिषेक कर समाज में सुख-समृद्धि की कामना की।

​​आरजेडी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने का काम

इससे पहले देवघर पहुंचने पर लालू यादव ने कहा कि देश से बीजेपी को हर हाल में भगाना होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले उन्होंने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने का काम किया।

​लालू का दावा-आई.एन.डी.आई.ए. को मिलेगी सफलता​

इससे पहले लालू प्रसाद ने देवघर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश से हर हाल में भाजपा को हटाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन को सफलता मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.