22 लाख करोड़ लुटने के बाद लौटी बहार, तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, रिलायंस के शेयर चढ़े

Updated on 27-10-2023 02:21 PM
नई दिल्ली: लगातार छह दिन की गिरावट और 22 लाख करोड़ रुपये स्वाहा होने के बाद शेयर बाजार आज पॉजिटिव नोट के साथ खुला। सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला जबकि निफ्टी भी 18,950 अंक के ऊपर चला गया। हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 300 अंक की तेजी के साथ खुला और 10 मिनट में ही इसकी बढ़त करीब 500 अंक की हो गई। 9.40 मिनट पर यह 485.15 अंक यानी 0.77% की तेजी के साथ 63,633.30 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 142.10 अंक यानी 0.75% तेजी के साथ 18,999.35 अंक पर पहुंच गया शुरूआती ट्रेड में सभी सेक्टर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। आईटी, बैंक, फाइनेंस, मेटल और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी आई है। श्रीराम फिन में छह परसेंट की तेजी आई जबकि उज्जीवन एफएसबी में चार परसेंट की तेजी रही। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुरुआती कारोबार में 1.24% की तेजी के साथ 2253.90 रुपये पर पहुंच गया।

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे हैं। इस कारण यूएस ट्रेडरी यील्ड्स में गिरावट आई है। इससे एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। सभी सेक्टर में लिवाली देखी जा रही है। सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, टाटा स्टील, एमएंडएम, एनटीपीसी, एसबीआई और विप्रो के शेयरों में तेजी रही जबकि एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचयूएल के शेयरों में गिरावट आई है। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी आई है। बीएसई मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्स में एक फीसदी तेजी आई है।

छह दिन गिरावट

इससे पहले गुरुवार को भारी बिकवाली हुई और घरेलू शेयर बाजार लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरकर बंद हुए। निवेशक धारणा कमजोर होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स लगभग 900 अंक की भारी गिरावट के साथ 64,000 अंक के स्तर से बहुत नीचे आ गया। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सुस्त रुझानों के अलावा वाहन, वित्तीय एवं ऊर्जा शेयरों में भारी गिरावट के साथ विदेशी निवेशकों की ताजा बिकवाली ने भी बड़े पैमाने पर निराशा का माहौल बनाया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 900.91 अंक यानी 1.41 प्रतिशत टूटकर 64,000 अंक से काफी नीचे 63,148.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 956.08 अंक तक गिरकर 63,092.98 अंक पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 264.90 अंक यानी 1.39 प्रतिशत का गोता लगाते हुए 19,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 18,857.25 अंक पर खिसक आया। यह शेयर बाजारों में गिरावट का लगातार छठा सत्र रहा। गिरावट के इस दौर में सेंसेक्स कुल 3,279.94 अंक यानी 4.93 प्रतिशत टूटा। वहीं निफ्टी 954.25 अंक यानी 4.81 प्रतिशत कमजोर हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सर्वाधिक 4.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भी खासी गिरावट रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.