वर्ल्ड कप हारने के बाद रोहित शर्मा को बीसीसीआई से बुलावा, मीटिंग में होने वाले हैं कई बड़े फैसले

Updated on 22-11-2023 02:28 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम की हार का गम धीरे-धीर कम होने लगा है। अब बीसीसीआई ने भविष्य को लेकर भी सोचना शुरू कर दिया है क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा 36 साल के हो चुके हैं। बीसीसीआई कप्तान रोहित और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ बैठकर नए सिरे से विचार करने की तैयार में है। सूत्रों के मुताबित चर्चा का मुख्य मुद्दा भविष्य के लिए कप्तान तैयार करने के साथ ही रोहित की सफेद गेंद क्रिकेट में खेलने की प्लानिंग के बारे में जानकारी लेना है।

रोहित को टी20 में नहीं होने से समस्या नहीं

रोहित शर्मा ने चयनकर्ताओं को पहले ही बता दिया है कि टी20 के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित अपने वनडे करियर को कैसे देखते हैं। 2027 में दक्षिण अफ्रीका में अगले वनडे वर्ल्ड कप तक रोहित लगभग 40 साल के हो जाएंगे। अगला बड़ा वनडे टूर्नामेंट 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी होगी जो पाकिस्तान में खेली जाएगी। अगले एक साल में भारत को केवल छह वनडे मैच खेलने हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा- विश्व कप से पहले, रोहित ने सूचित किया था कि टी20 इंटरनेशनल के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। चयनकर्ता पिछले एक साल से टी20 में युवाओं को मौका दे रहे हैं। अगले साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप के साथ, वे उस रणनीति से नहीं हटना चाहते हैं।

अगले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरा

भारत को अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे मैच खेलने हैं। वनडे टीम टेस्ट खिलाड़ियों के लिए दक्षिण अफ्रीकी परिस्थितियों के अनुकूल ढलने का अच्छा मौका हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि बोर्ड और चयनकर्ता अगले आईपीएल और टी20 विश्व कप के बाद ही वनडे के लिए योजना तैयार करेंगे। दूसरी बड़ी चुनौती लंबे समय तक के लिए कप्तान तैयार करना है।

सूत्र ने दावा किया- फिलहाल ऐसा लगता है कि रोहित विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अगले चक्र के लिए अपनी बहुत सारी ऊर्जा टेस्ट प्रारूप पर केंद्रित करेंगे जो 2025 तक चलेगा। लंबे प्रारूपों के लिए एक कप्तान को तैयार करना एजेंडे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने की संभावना को देखते हुए चयनकर्ता वनडे में विकल्प तलाश सकते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.