भारत के पड़ोसियों से करीबी बढ़ाने में जुटा चीन मालदीव के बाद अब बांग्लादेश नया टार्गेट जिनपिंग ने शेख हसीना को किया आमंत्रित

Updated on 30-01-2024 12:53 PM
ढाका: चीन ने बांग्लादेश के साथ सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश की आधिकारिक यात्रा पर आमंत्रित किया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने देश में चीन के राजदूत याओ वेन से रविवार को मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हम (ढाका) यात्रा के लिए उचित समय पर निर्णय लेंगे।’ हसीना के नेतृत्व वाली आवामी लीग के लगातार चौथी बार आम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद वेन ने महमूद से मुलाकात की। इससे पहले चीन ने मालदीव के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया था।

मुख्य विपक्षी दल ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (बीएनपी) ने सात जनवरी को हुए चुनाव का बहिष्कार किया था। महमूद ने कहा कि प्रधानमंत्री की बीजिंग यात्रा के लिए परस्पर रूप से सुविधाजनक तारीख चुनने के लिए बातचीत की गयी। प्रधानमंत्री हसीना ने 1-6 जुलाई, 2019 को चीन की आधिकारिक यात्रा की थी। उन्होंने डालियान में 13वें समर दावोस फोरम में भी भाग लिया था। उन्होंने उस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी।

चुनाव के बाद दी बधाई

इस बीच, विदेश मंत्रालय ने महमूद और वेन के बीच मुलाकात के बाद एक बयान में कहा, ‘चीन ने बांग्लादेश में नयी सरकार के कार्यकाल के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की अपनी इच्छा दोहरायी है।’सात जनवरी को हुए चुनाव के तुरंत बाद चीन के राष्ट्रपति शी ने हसीना को बधाई दी और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने का विश्वास जताया था। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि चीन चाहता था कि हसीना पिछले साल सितंबर में बीजिंग की यात्रा करें लेकिन उस समय चुनाव और अन्य कार्यक्रमों के कारण वह यात्रा नहीं कर पायीं।

बांग्लादेश बना रहा बैलेंस

चीन ने यह निमंत्रण तब दिया है जब सत्तारूढ़ पार्टी के महासचिव और सड़क परिवहन मंत्री उबैदुल कादिर ने कहा कि बीएनपी ने चुनाव को विफल करने की कोशिश की तो भारत, बांग्लादेश के साथ खड़ा था। कादिर ने ढाका में भारत के उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘भारत के साथ हमारे संबंधों में तनाव आने की कोई वजह नहीं है।’ विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि ढाका, भारत और चीन दोनों के साथ रिश्ते में संतुलन बनाए रखेगा क्योंकि ‘हमें अपनी स्थिरता और विकास के लिए दोनों की आवश्यकता है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.