मारुति-टाटा के बाद MG भी बढ़ाएगी कारों के दाम इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कंपनी ने लिया फैसला

Updated on 05-12-2023 02:58 PM

मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स के बाद MG मोटर इंडिया ने भी आज यानी 4 दिसंबर को 1 जनवरी-2024 से अपने लाइन-अप में शामिल सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने यह फैसला बढ़ती महंगाई और कमोडिटी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण लिया है।

नई कीमतें 1 जनवरी 2024 से लागू हो जाएंगी। MG ने कीमतों में बढ़ोतरी के स्केल की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जानकारी दी है कि कीमतें मॉडल के अनुसार अलग-अलग बढ़ाई जाएंगी।

कंपनी ने हाल ही में हेक्टर की कीमत में 40,000 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जिससे SUV की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपए हो गई। इससे पहले सितंबर में MG ने हेक्टर की कीमत में कटौती की थी, लेकिन जल्द ही इसे बढ़ा दिया गया।

पिछले महीने MG ने 4,154 कारें बेचीं
MG इंडिया के लाइनअप में वर्तमान में कॉमेट ईवी, हेक्टर, हेक्टर प्लस, एस्टर, ग्लोस्टर और ऑल-इलेक्ट्रिक ZS EV शामिल हैं। नवंबर महीने में कंपनी ने सेल्स के मामले में सालाना आधार पर 1.8% की ग्रोथ हासिल की है। इस दौरान MG ने 4,154 यूनिट्स बेचीं। कार निर्माता के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने कुल बिक्री का 30% थी।

भारत में बिजनेस बढ़ाने के लिए JSW और SAIC में पार्टनरशिप हुई
MG मोटर के स्वामित्व वाली कंपनी SAIC मोटर ने भारत में MG का बिजनेस बढ़ाने के लिए JSW (जिंदल साउथ वेस्ट) के साथ पार्टनरशिप की है। 30 नवंबर को लंदन में MG ऑफिस में SAIC के डायरेक्टर वांग जियाओकहिउ और JSW ग्रुप के पार्थ जिंदल ने MOU पर साइन किए।

इस जॉइंट वेंचर में JSW 35% हिस्सेदारी रखेगी, जबकि SAIC इस वेंचर को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट सपोर्ट देगी। पार्टनरशिप का उद्देश्य भारत के ऑटो मार्केट के लिए कई नई पहल करना है, जिसमें लोकल सोर्सिंग, चार्जिंग इंफ्रास्क्टचर डेवलप करना, प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाना और ग्रीन मोबिलिटी को ध्यान में रखते नए व्हीकल तैयार करना और पेश करना शामिल है।

ये कंपनियां भी जनवरी से बढ़ाएंगी प्राइस
साल के आखिर में लगभग सभी कार कंपनियां नए साल से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान करती हैं। इससे पहले मारुति सुजुकी, टाटा, ऑडी, महिंद्रा और होंडा 1 जनवरी से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर चुकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.