ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस स्टॉक्स में आया तूफान, 1.8 लाख करोड़ रुपये का हो गया फायदा!

Updated on 19-05-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस संघर्ष में भारत में बने मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के रडार को चकमा दे दिया था। वहीं, भारत की हवाई सीमा पूरी तरह से सुरक्षित थी। चूंकि अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुके है, लेकिन भारतीय डिफेंस स्टॉक्स रॉकेट बने हुए हैं। निवेशकों को 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद डिफेंस सेक्टर में और ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इस वजह से डिफेंस स्टॉक्स में 9 मई से लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

ड्रोन बनाने वाली कंपनी ideaForge Technology सबसे आगे है। इसके शेयरों में 8 मई से 56% की वृद्धि हुई है। युद्धपोत बनाने वाली कंपनियां कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में 41% और GRSE के शेयरों में 40% की तेजी आई है। मिश्रा धातु निगम, जेन टेक्नोलॉजीज, पारस डिफेंस और डेटा पैटर्न्स के शेयरों में भी 30% से अधिक की वृद्धि हुई है। रक्षा PSU कंपनी HAL, जो तेजस जेट और ध्रुव हेलीकॉप्टर बनाती है, के शेयरों में 16% की तेजी आई है। निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार स्वदेशी हथियारों की सफलता को देखते हुए रक्षा क्षेत्र को और ऑर्डर देगी। इससे निर्यात के नए अवसर भी खुलेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर से मिली मार्केट को उड़ान

जो लोग इस क्षेत्र पर लंबे समय से नजर रख रहे हैं, वे जानते हैं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की तेजी सिर्फ एक नई शुरुआत है। जुलाई 2022 से जुलाई 2024 के बीच निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 350% की तेजी आई थी। लेकिन फरवरी 2025 तक यह 38% तक गिर गया, क्योंकि बाजार सतर्क हो गया था। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने एक बार फिर से इस क्षेत्र में तेजी ला दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.