विप्रो के इस सीईओ ने इस्तीफा देने के बाद कंपनी के शेयर बेचकर कमा लिए 70 करोड़, औंधे मुंह गिरा स्टॉक

Updated on 17-05-2024 02:38 PM
नई दिल्ली: विप्रो लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकार (CEO) थिएरी डेलापोर्टे (Thierry Delaporte) ने पिछले महीने 34.5 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। इसके चलते 6 अप्रैल को कंपनी से इस्तीफा देने के बाद से उनकी कमाई 70.63 करोड़ रुपये या करीब 8.5 मिलियन डॉलर हो गई है। डेलापोर्ट ने शेयर बिक्री से जो रकम हासिल की है। वह विप्रो द्वारा अपने किसी भी निवर्तमान अधिकारी को दिए गए अपनी तरह के पहले 36.13 करोड़ रुपये के नकद भुगतान के अतिरिक्त है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विप्रो ने अपने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना (ESOP) या ईएसओपी के तहत डेलापोर्ट को दिए गए शेयरों या उनके स्वामित्व वाले विप्रो के कुल शेयरों के त्वरित निहित होने की अनुमति दी है या नहीं। पिछले महीने श्रीनिवास पल्लिया को डेलापोर्ट की जगह सीईओ बनाया गया था। लेकिन वह सिर्फ 31 मई तक विप्रो के साथ बने रहेंगे। जहां पल्लिया को अपने पहले वर्ष में 7 मिलियन डॉलर तक की सैलरी मिलेगी। वहीं जब डेलापोर्ट जब पद पर थे तो उनकी सालाना सैलरी 10.1 मिलियन डॉलर थी। वहीं साल 2023-24 के लिए डेलापोर्टे की सैलरी का पता तब पता चलेगा जब विप्रो अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करेगी।

इस्तीफे के बाद बेचे शेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेलापोर्ट ने अपने इस्तीफे के बाद सबसे पहले 26 अप्रैल को 21.4 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इसके बाद 8 मई को 13.1 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अब तक 14 मिलियन डॉलर के शेयर बेचे गए हैं। साल 2023-24 में विप्रो का राजस्व 3.8% घटकर 10.8 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड का राजस्व 4.12% बढ़कर 29 बिलियन डॉलर और इंफोसिस लिमिटेड का 1.9% बढ़कर 18.56 बिलियन डॉलर हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, 6 जुलाई 2020 से 6 अप्रैल 2024 के बीच डेलापोर्ट के करीब चार साल के कार्यकाल के दौरान, उन्होंने ₹83.7 करोड़ मूल्य के विप्रो शेयर बेचे हैं, जिससे उनकी कुल शेयर बिक्री ₹118.2 करोड़ या करीब 14 मिलियन डॉलर हो गई है।

नीमचवाला ने इतनी कमाई की थी

इससे पहले नीमचवाला, जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले साल 2020 की गर्मियों में इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने मार्च 2020 को समाप्त वर्ष के लिए 4.4 मिलियन डॉलर कमाए थे। उनके पारिश्रमिक में उनका वेतन, परिवर्तनीय वेतन और अनवेस्टेड शेयर विकल्पों के शामिल होने की लागत शामिल थी। नीमचवाला, जो डलास, टेक्सास में रहते थे, उनके पास इस्तीफा देने के समय 960,000 अनवेस्टेड अमेरिकन डिपोजिटरी शेयर थे। वे ADS के मालिक थे क्योंकि विप्रो भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों और न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज दोनों में लिस्टेड है। नीमचवाला, जिन्हें विप्रो के संस्थापक-अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज से नियुक्त किया था, ने 31 जनवरी 2020 को अपने इस्तीफे की घोषणा की, लेकिन 1 जून तक पद पर बने रहे। उन्होंने 1 अप्रैल से 1 जून 2020 के बीच 305,845 डॉलर कमाए थे। डेलापोर्ट के अलावा, कम से कम दो अन्य अधिकारी जो उनकी देखरेख में विप्रो में शामिल हुए थे और जो अब कंपनी के साथ नहीं हैं, उन्होंने भी ईएसओपी से अच्छी खासी रकम कमाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.