सैम ऑल्टमैन के बाद एलन मस्क की बारी! जानिए क्यों हो रही है उन्हें Tesla से हटाने की मांग

Updated on 21-11-2023 02:15 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टेस्ला के एक शेयरहोल्डर में कंपनी के बोर्ड से मस्क को सस्पेंड करने की मांग की है। इस शेयरहोल्डर का कहना है कि मस्क ने सोशल मीडिया पर एंटी-सेमेटिक विचारों का समर्थन किया है। पिछले हफ्ते एक्स (ट्विटर) पर एक एंटी-सेमेटिक पोस्ट की गई थी जिसमें कहा गया था कि यहूदी लोग श्वेत नस्ल के लोगों को खिलाफ नफरत फैलाते हैं। मस्क पर आरोप है कि उन्होंने इस पोस्ट का समर्थन किया। इस मामले में सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

टेस्ला के निवेश और जाने माने मैनेजमेंट एक्सपर्ट जैरी ब्राकमैन ने मस्क को टेस्ला से सस्पेंड करने की मांग की है। ब्राकमैन फर्स्ट अमेरिकन ट्रस्ट के भी चेयरमैन हैं। उनका कहना है कि मस्क ने सारी हदें पार कर दी हैं और टेस्ला के बोर्ड को उन्हें सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने एक बयान में कहा, 'मैं अभिव्यक्ति का आजादी में विश्वास करता हूं लेकिन किसी पब्लिक कंपनी का सीईओ इस तरह की नफरत फैलाए तो इस पर कोई बहाना नहीं चलेगा।' डिज्नी, एनबीसीयूनिवर्सल, वार्नर ब्रदर्स और कई दूसरे ब्रांड्स ने एक्स पर अपने विज्ञापन रोक दिए हैं। ट्विटर को मस्क ने खरीदा था और इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया था।

थेरेपी की जरूरत

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्राकमैन ने कहा कि टेस्ला के बोर्ड को मस्क को 30 से 60 दिन की छुट्टी पर भेज देना चाहिए और उन्हें एम्पथी ट्रेनिंग या थेरेपी लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'मस्क जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उनका कोई तुक नहीं है। इससे उनके अंदर के शैतान की झलक मिलती है। साफ है कि उन्हें मदद की जरूरत है।' येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में डीन फॉर लीडरशिप स्टडीज के जेफरी सोनेनफेल्ड ने भी ब्राकमैन की बात से सहमति जताते हुए कहा कि टेस्ला को बोर्ड को मस्क पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हें तुरंत सीईओ की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाना चाहिए।

टेस्ला में मस्क की तूती बोलती है। वह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं और कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। मार्च तक का आंकड़ों के मुताबिक उनके पास कंपनी के 41.1 करोड़ शेयर हैं। इस तरह कंपनी में मस्क 13% हिस्सेदारी है जिसकी कीमत करीब 96 अरब डॉलर है। दूसरी और फर्स्ट अमेरिकन के पास कंपनी के केवल 16,000 शेयर हैं। रॉबिन डेनहम टेस्ला के बोर्ड की चेयरपर्सन है। कंपनी के बोर्ड में उनके अलावा जेम्स मुर्डोक, वेंचर कैपिटलिस्ट Ira Ehrenpreis, मस्क के भाई किंबल मस्क और खुद मस्क शामिल हैं। ब्राकमैन ने कहा कि टेस्ल के बोर्ड में मस्क के बहुत सारे दोस्त हैं।

मस्क का सपोर्ट

टेस्ला की एक और शेयरहोल्डर Nell Minow ने कहा कि टेस्ला के बोर्ड को एक फर्म को हायर करना चाहिए और इस बात का आंकलन कराना चाहिए कि मस्क के व्यवहार से कंपनी के ब्रांड को कितना नुकसान हुआ है। इसी तरह टेस्ला के एक और शेयरहोल्डर Ross Gerber ने कहा कि मस्क के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है क्योंकि इससे ब्रांड को नुकसान हो रहा है। हालांकि कई जाने माने लोगों ने मस्क का समर्थन भी किया है। हेड फंड बिलिनेयर बिल एकमैन ने कहा कि मस्क एंटी-सेमेटिक नहीं हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मस्क परफेक्ट आदमी नहीं हैं लेकिन उनकी वजह से दुनिया आज बेहतर हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.