समय रैना के बाद अब मुश्किल में मुनव्वर फारूकी! नए शो 'हफ्ता वसूली' पर विवाद, उठी बैन करने की मांग, जानिए क्यों
Updated on
23-02-2025 02:31 PM
स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी चर्चा में हैं। वो इन दिनों नए शो 'हफ्ता वसूली' में नजर आ रहे हैं, जिसका प्रीमियर हाल ही में जियो हॉटस्टार पर हुआ है। इस शो में व्यंग्य भरा न्यूजरूम कॉमेडी है, जो ट्रेंडिंग राजनीतिक और सांस्कृतिक घटनाओं पर एक एंटरटेनिंग नजरिया पेश करता है। हालांकि, ये शो अब मुश्किल में पड़ गया है, क्योंकि एक शिकायत दर्ज की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि ये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और अश्लीलता को बढ़ावा देता है। इस पर बैन लगाने की भी मांग की गई है।
Munawar Faruqui के Hafta Vasooli शो को लेकर ये शिकायत वकील अमिता सचदेवा की तरफ से दायर की गई है। इस शिकायत में 'कई धर्मों का अपमान करने', 'सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लघंन करने' और 'युवा दिमाग और समाज को प्रदूषित करने' के लिए BNS सेक्शन 196, 299 और 353 के साथ-साथ आईटी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।
शो पर बैन लगाने की उठी मांग
इससे पहले हिंदू जनजागृति समिति ने 'हफ्ता वसूली' शो कपर बैन लगाने की मांग की थी। X पर एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'हम जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले #HaftaVasooli पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं! इस शो में मुनव्वर फारूकी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जो सार्वजनिक रूप से देखने के लिए अस्वीकार्य है। यह नैतिक मूल्यों को डुबो देता है। स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म को ज़िम्मेदारी से काम करना चाहिए!'
मेहमान बनकर आए विवियन और अन्य सितारे
'हफ्ता वसूली' का पहला एपिसोड 14 फरवरी 2025 को स्ट्रीम हुआ, जिसमें शारिब हाशमी और विवियन डीसेना मेहमान के तौर पर शामिल हुए। जबकि दूसरे एपिसोड में साकिब सलीम नजर आए।
समय रैना के शो पर मचा बवाल
इससे पहले यूट्यूब समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेंटेट' को लेकर जमकर हंगामा हुआ था, जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया मेहमान बनकर आए थे। उन्होंने एक कंटेस्टेंट्स से पैरेंट्स को लेकर भद्दा मजाक किया था, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। समय ने इस शो के सारे एपिसोड डिलीट कर दिए। रणवीर ने भी दो बार सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इस शो में मेहमान बनकर आईं अपूर्वा मखीजा ने भी इंस्टाग्राम पर सभी को अनफॉलो कर दिया।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…