सऊदी के बाद अब भारत और पाकिस्‍तान में शांति करा सकता है चीन? क्‍या कह रहे पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ

Updated on 01-05-2023 07:01 PM
इस्‍लामाबाद/बीजिंग: सऊदी अरब और ईरान दुनिया के दो ऐसे मुल्‍क हैं जिनके बीच कई साल तक चली दुश्‍मनी के बाद अब शांति समझौता हो गया है। दोनों देश 7 साल बाद एक बार फिर से अपने दूतावास को खोलने जा रहे हैं। इससे उम्‍मीद जताई जा रही है कि सीरिया और यमन में स्थिरता आ सकती है। सऊदी अरब और ईरान के बीच यह ऐतिहासिक समझौता चीन ने कराया है। वैश्विक कूटनीति में इसे चीन की पहली जीत करार दिया जा रहा है। चीन अब रूस और यूक्रेन के बीच डील कराने में जुट गया है। चीन क्‍या अब भारत और पाकिस्‍तान के बीच चल रहे वर्षों पुराने में विवाद को सुलझाने में मदद कर सकता है? आइए जानते हैं कि पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ क्‍यों इसकी चर्चा कर रहे हैं।

पाकिस्‍तानी राजनीतिक विशेषज्ञ हुमा युसूफ ने डॉन में लिखे अपने लेख में कहा कि चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की से पहली बार फोन पर बात की है। इस दौरान शी ने कहा कि चीन की इच्‍छा है कि यूक्रेन युद्ध का अंत राजनीतिक समाधान के जरिए हो। चीनी राष्‍ट्रपति के इस प्रस्‍ताव पर कुछ ठोस हल नहीं निकला है। इससे पहले चीन ने सऊदी अरब और ईरान के बीच शांति कराई थी और इसी वजह से दुनिया के कई लोगों को चीन को लेकर काफी उम्‍मीदें हैं। वह कहती हैं कि चीन यूक्रेन मामले में मध्‍यस्‍थ की बजाय दोनों ही युद्धरत पक्षों को वार्ता की मेज पर ला सकता है।

कश्‍मीर पर चीन ने नहीं दिया था पाकिस्‍तान का साथ


हुमा कहती हैं कि चीन की कोशिश है कि रूस को जूनियर पार्टनर बनाया जाए और वैश्विक विश्‍व व्‍यवस्‍था को वॉशिंगटन की बजाय बीजिंग की ओर ले आया जाए। क्‍या चीन भारत और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍ते को सुधारने में कोई भूमिका निभा सकता है? वह कहती हैं कि चीन इस सवाल का पहले भी सामना कर चुका है। साल 2018 में चीन के इस्‍लामाबाद में राजदूत ने कहा था कि उनका देश भारतीय अधिकारियों के साथ इस्‍लामाबाद और नई दिल्‍ली के बीच तनाव को कम करने के लिए संपर्क में है।

पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ हुमा कहती हैं कि ठीक इसी साल जिनपिंग ने आह्वान किया था कि शंघाई सहयोग संगठन के सभी देशों के बीच सहयोग होना चाहिए। वह कहती हैं कि यह ऐसा मामला है जिसमें बहुत सतर्क होकर कदम रखता है। साल 2017 में चीन ने पाकिस्‍तान के कश्‍मीर मुद्दे को इस्‍लामिक देशों के संगठन में उठाने के फैसले पर साथ नहीं दिया था। चीन ने कहा था कि कश्‍मीर का मुद्दा भारत और पाकिस्‍तान का द्विपक्षीय मुद्दा है। वह कहती हैं कि चीन की यही हिचकिचाहट उस वास्‍तविकता को दिखाता है जिसके तहत चीन दक्षिण एशिया में मध्‍यस्‍थ के रूप में बहुत सीमित भूमिका ही निभा सकता है।

भारत-पाक‍िस्‍तान में क्‍यों शांति चाहता था चीन


हुमा ने कहा कि दक्षिण एशिया में चल रहे विवाद में चीन सीधेतौर पर शामिल है। भारत और चीन के बीच साल 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हो चुकी है। इसके एक साल बाद फिर से चीन और भारत के सैनिकों में झड़प हुई। उन्‍होंने कहा कि भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही अमेरिका के साथ अपने रिश्‍ते मजबूत करने में जुटे हुए हैं जिसे अमेरिका का व्‍यापक प्रभाव इलाके में बना हुआ है। भारत और अमेरिका चीन के प्रभाव को कम करने के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। हुमा ने कहा कि चीन की खुद की शांति कराने की इच्‍छा भी हाल के सालों में कम हो गई है।


वह कहती हैं कि चीन भारत और पाकिस्‍तान के बीच इसलिए शांति कराना चाहता था कि उसे सीपीईसी परियोजना पर नई दिल्‍ली का साथ मिल जाए। लेकिन अब हालात यह है कि चीन-पाकिस्‍तान आर्थिक कॉरिडोर ठंडे बस्‍ते में चला गया है और पाक‍िस्‍तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है और कर्ज के तले दबा हुआ है। वहीं अफगानिस्‍तान में तालिबान राज आने के बाद क्षेत्रीय कनेक्‍टविटी की योजना भी फेल हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.