भारत में 7 साल बाद खुलेंगे ईरानी तेल के लिए रास्ते, लेकिन चुकानी होगी ज्यादा कीमत, पेमेंट की भी सख्त शर्तें

Updated on 24-03-2026 02:11 PM
नई दिल्ली: ईरानी तेल 7 साल बाद भारत आने को तैयार है। ईरान ने युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी कर दी है। इस कारण वहां से आने वाले तेल के जहाजों के लिए परेशानी हो रही है। तेल की सप्लाई बनी रहे, ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में ईरानी तेल से बैन हटा दिया है। भारत साल 2019 से ईरानी तेल नहीं खरीद रहा था। अब दिल्ली के लिए रास्ता साफ हो गया है।

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के कारण दुनियाभर में ऊर्जा संकट गहरा गया है। इसी संकट से निपटने के लिए ट्रंप ने 30 दिनों के लिए ईरानी तेल से बैन हटाया था। इस बैन के हटने के बाद व्यापारियों ने भारतीय रिफाइनरों को ईरानी तेल बेचने की पेशकश की है। रॉयटर्स के मुताबिक यह तेल रियायत के बजाय ICE ब्रेंट (ICE Brent) की तुलना में प्रीमियम यानी ऊंची कीमत पर ऑफर किया गया है।

महंगा मिलेगा ईरानी तेल

सूत्रों के अनुसार ईरानी तेल को ICE ब्रेंट से लगभग 6 से 8 डॉलर प्रति बैरल के प्रीमियम पर पेश किया गया है। साथ ही पेमेंट की भी सख्त शर्तें रखी गई हैं, जिसमें कार्गो पहुंचने के सात दिनों के भीतर भुगतान की उम्मीद की जा रही है।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने उन जहाजों के लिए 30 दिनों की छूट दी है जो 20 मार्च तक लोड हो चुके हैं और 19 अप्रैल तक अनलोड हो जाएंगे। इसमें वे जहाज भी शामिल हैं जो पहले से प्रतिबंधों के दायरे में थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.