छह दिन की तेजी के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, जान लीजिए वजह

Updated on 22-08-2025 02:04 PM
नई दिल्ली: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। इससे पहले लगातार छह दिन बाजार में तेजी रही थी। यह तेजी जीएसटी में सुधार की उम्मीद से आई थी। लेकिन आज निवेशक सतर्क रुख अपना रहा हैं। इससे बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से अधिक गिरावट आई जबकि निफ्टी 150 अंक से अधिक लुढ़क गया। सुबह 11.00 बजे सेंसेक्स 568.69 अंक यानी 0.69% गिरावट के साथ 81,432.02 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 173.45 अंक यानी 0.69% गिरावट के साथ 24,910.30 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, एटरनल और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। इनमें 0.8% से 0.6% तक गिरावट आई। सेक्टरों की बात करें तो फाइनेंशियल सेक्टर में 0.4% की गिरावट आई। बैंकिंग इंडेक्स 0.3% नीचे था। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 0.7% गिरा। यह निफ्टी 50 में तीसरा सबसे बड़ा शेयर है। ब्रॉडर मार्केट में मिडकैप शेयर 0.2% बढ़े जबकि स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।

विशेषज्ञों की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि ट्रंप टैरिफ से बाजार पर दबाव पड़ेगा। इससे पिछले 6 दिनों की तेजी रुक जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर 25% का अतिरिक्त टैरिफ अगस्त में लागू होता है तो भारत की विकास दर पर इसका ज्यादा असर होगा। बाजार को इसे ध्यान में रखना होगा। विजयकुमार ने कहा कि बाजार में एक महत्वपूर्ण रुझान लार्जकैप शेयरों का बेहतर प्रदर्शन है। पिछले एक साल में निफ्टी 1% ऊपर है, जबकि निफ्टी मिडकैप 150 0.35% और निफ्टी स्मॉलकैप 250 4.7% नीचे है

वैश्विक बाजार

एशियाई शेयर शुक्रवार को सतर्क शुरुआत में थोड़ा ऊपर उठे। निवेशक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण का इंतजार कर रहे हैं। बाजार इस बात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं कि क्या फेड सितंबर में ब्याज दर में कटौती की ओर बढ़ सकता है। हाल ही में अमेरिका के लेबर मार्केट में नरमी के संकेत मिले हैं जिससे रेट कट पर सवालिया निशान लग गया है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 21 अगस्त को 1,246.51 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,546 करोड़ रुपये की खरीदारी की। तेल की कीमतें शुक्रवार को स्थिर रहीं। एशियाई कारोबार में ब्रेंट क्रूड 4 सेंट गिरकर 67.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 87.33 पर आ गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.