घाटा खाने के बाद किसान ने किया यह काम, अब 4 लाख महीने की कमाई, क्‍या है कारोबार

Updated on 04-12-2024 04:34 PM
नई दिल्‍ली: महाराष्ट्र के जलगांव के किसान अशोक गाडे ने केले के बिस्कुट बनाकर पेटेंट करवाया है। इससे उन्हें सालाना लगभग 50 लाख रुपये की कमाई हो रही है। साथ ही, उन्होंने 50 अन्य किसानों को भी रोजगार दिया है। केले की खेती में घाटा होने के कारण उन्होंने यह नया तरीका अपनाया। अब वह केले के चिप्स, जैम, कैंडी, पापड़, चिवड़ा, लड्डू, सेव और गुलाब जैम जैसे कई उत्पाद भी बनाते हैं। आइए, यहां अशोक गाडे की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।जलगांव 'भारत की बनाना सिटी' के नाम से मशहूर है। वहां केले की खेती प्रमुख है। लेकिन, कई किसानों के लिए यह फायदे का सौदा नहीं है। अशोक गाडे ने भी महसूस किया कि केले की खेती में लागत ज्यादा और मुनाफा कम है। जब भी वह अपनी उपज बेचने की कोशिश करते, हमेशा नुकसान होता। इसका एकमात्र कारण केले की कम शेल्फ लाइफ का होना है। जल्दी खराब होने की वजह से किसानों को केले जल्द से जल्द बेचने पड़ते हैं। अगर उपज पकने लगे तो उसे औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

पत्‍नी के साथ क‍िया यह फैसला

इस समस्या का समाधान निकालने के लिए अशोक और उनकी पत्नी कुसुम ने केले से वैल्‍यू ऐडेड प्रोडक्‍ट बनाने का फैसला किया। वे केले के चिप्स, जैम, कैंडी, पापड़, चिवड़ा, लड्डू, सेव और गुलाब जैम बनाते हैं। उन्होंने केले से बिस्कुट भी बनाए हैं, जिसका पेटेंट उन्हें इस साल अप्रैल में मिला है। दो और पेटेंट के लिए उन्होंने आवेदन किया है। इनकी समीक्षा चल रही है।

वकालत छोड़ खेती में रखे कदम

अशोक ने जलगांव से LLB की पढ़ाई की थी। पांच साल तक वकालत भी की। लेकिन, 1990 में पिता के निधन के बाद उन्हें खेती संभालनी पड़ी। पीढ़ियों से उनका परिवार केले की खेती करता आ रहा है। पिता की मौत के बाद खेतों की पूरी जिम्मेदारी अशोक के ऊपर आ गई। कानून में दिलचस्‍पी के बावजूद उन्‍हें वकालत को छोड़ना पड़ा। अशोक के पास 12.5 एकड़ जमीन है।

अब लाखों की कमाई

पिछले तीन सालों से अशोक और उनकी पत्नी केले के बिस्कुट बना और बेच रहे हैं। हाल ही में उन्हें इसके लिए केंद्र सरकार से पेटेंट मिला है। यह पेटेंट उन्हें दूसरों को उनकी अनुमति के बिना उनके आविष्कार की नकल करने से रोकने का अधिकार देता है। अशोक और उनकी पत्नी अब कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भी ये केले के बिस्कुट बेच रहे हैं। थोक बाजार में 400-500 रुपये प्रति किलो और खुदरा बाजार में इससे भी ज्यादा कीमत पर बिकने वाले इन केले के बिस्कुट से दंपति को चार गुना तक मुनाफा हुआ है। आज दंपति एक हफ्ते में 200 से 350 किलो केले के बिस्कुट बेचते हैं। उनकी सालाना कमाई 50 लाख रुपये तक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.