कैट के आव्हान के बाद चीन को लगेगा 75 हजार करोड़ के व्यापार का झटका

Updated on 04-09-2022 05:58 PM

पिछले दो वर्षों में कोविड महामारी के कारण प्रदेश सहित देश के व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। भारी धन संकट तथा बाजार में बड़ी उधारी के कारण व्यापारी वर्ग भारी वित्तीय दबाव में है लेकिन 31 अगस्त से शुरू हुए गणेश महोत्सव मे हो रहे अच्छे व्यापार तथा भारतीय उत्पादों की खरीद के कारण व्यापारियों को उम्मीद बंधी है की इस वर्ष दिवाली तक देश में त्यौहारी बिक्री 1 लाख करोड़ रुपए तक हो सकती है । वहीं दूसरी ओर कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 31 अगस्त से एक बार फिर चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का देशव्यापी अभियान शुरू करने के बाद इस वर्ष भी रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं तथा त्यौहारों की ख?ीद से चीन से भारत में सामान आयात करने के व्यापार को लगभग 75 हजार करोड़ रुपए के व्यापार का एक बड़ा झटका लगना तय है। कैट को उम्मीद है कि अब से लेकर दिवाली त्योहार की बिक्री अवधि के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा दिवाली तथा अन्य त्यौहारों से सम्बंधित सामानों की ख?ीद के अलावा अन्य अनेक सामानों की खरीद के कारण अर्थव्यवस्था में लगभग 2,5 लाख करोड़ रुपये की पूँजी का  प्रवाह हो सकता है। कैट द्वारा वर्ष 2020 से देश भर में लगातार चलाए जा रहे चीनी वस्तु बहिष्कार अभियान का एक असर यह अवश्य पड़ा है की जहां बड़ी संख्या में भारतीय व्यापारियों एवं आयातकों ने चीन से सामान मँगवाना बंद कर दिया है वहीं एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि उपभोक्ता भी चीनी सामान खरीदने में दिलचस्पी नहीं ले रहे है जिसके कारण भारतीय सामान की माँग में वृद्धि होना तय है। यह ट्रेंड इस बात को स्पष्ट करता है की इस त्यौहारी सीज? में शिल्पकार, मिट्टी का सामान बनाने वाले लोग तथा छोटे उद्यमियों को बड़ा व्यापार मिलने की संभावना है।

कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने कहा कि कैट की रिसर्च शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा हाल ही में विभिन्न राज्यों के 20 शहरों को जिन्हे कैट ने वितरण शहर का दर्जा दिया हुआ है, में किए गए एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है की इस वर्ष अभी तक भारतीय व्यापारियों या आयातकों द्वारा दिवाली के सामान, पटाखों या अन्य समान वस्तुओं का कोई आॅर्डर चीन को नहीं दिया गया है और इस साल दीवाली को विशुद्ध रूप से हिंदुस्तानी दिवाली के रूप में मनाया जाएगा। ये 20 शहर रायपुर, नई दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, पटना, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मदुरै, पांडिचेरी, भोपाल और जम्मू हैं। हर साल राखी से नए साल तक के 5 महीने के त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय व्यापारी और निर्यातक चीन से लगभग 80 हजार रुपये का आम जरूरत के माल आयात करते हैं। चीनी सामानों के बहिष्कार का कैट का आह्वान इस वर्ष  भी चीनी व्यापार के लिए एक बड़ा झटका होने वाला है तथा इस मांग की पूर्ती के लिए देश भर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में भारतीय सामान का पर्याप्त बंदोबस्त करना शुरू कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.