दिल्ली में सीएम की बैठक के बाद बोले देवेश ठाकुर झारखंड-यूपी और हरियाणा में होगी रैली

Updated on 30-12-2023 01:18 PM

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। दिल्ली में शनिवार वो अलग-अलग राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर हैं। नीतीश ने सबसे पहले छत्तीसगढ़, मणिपुर और हरियाणा के नेताओं ने मुलाकात की है।

21 जनवरी को झारखंड के रामगढ़ में तो 17 फरवरी को हरियाणा के रोहतक में नीतीश कुमार रैली करेंगे। उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक ने बताया कि नीतीश कुमार से सकारात्मक बातचीत हुई है। सभी मुद्दों पर बातचीत हुई। जनवरी के आखिर में उत्तर प्रदेश में नीतीश कुमार की रैली होगी।

इंडिया गठबंधन के पहले उम्मीदवार घोषित होने पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है। वो 20 साल से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। लालू जी से सहमति के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके नेता केवल नीतीश कुमार हैं। सीतामढ़ी पहले भी जेडीयू की सीट रही है।

वही नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने के सवाल पर देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें बीजेपी के साथ जाने पर कोइ आपत्ति नहीं है। नीतीश कुमार जहां जाएंगे उनके साथ वहां वो जाने के लिए तैयार हैं। वो नीतीश कुमार के पुराने सिपाही हैं।

देशभर में चुनाव लड़ने की तैयारी

नीतीश जदयू सांसदों के साथ भी मंथन कर रहे हैं। जदयू अब पूरे देशभर में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। नीतीश ने ये बैठक दिल्ली के कामराज रोड स्थित अपने आवास पर बुलाई है।

पार्टी सूत्रों की माने तो इस बैठक में नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। राज्य इकाइयों से उनके यहां की स्थिति जान रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं और सांसदों के साथ बैठक के बाद ही नीतीश कुमार सीट शेयरिंग में अपनी बात रखेंगे।

अन्य राज्यों को लेकर भी मंथन

कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि बिहार में जदयू का गठबंधन राजद के साथ है और यहां का चुनाव भी राजद के साथ मिलकर लड़ा जाएगा। बिहार के अलावा कहां-कहां चुनाव लड़ा जा सकता है, इस पर मंथन वे राज्य इकाइयों के साथ बैठक के बाद करेंगे।

सीट बंटवारे से पहले ही सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर के नाम की घोषणा की

सीट शेयरिंग का फॉर्मूला या सहमति की प्रक्रिया पूरी होने से पहले नीतीश कुमार ने अपने कैंडिडेट के नाम की घोषणा शुरू कर दी है। जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को सीतामढ़ी से कैंडिडेट बनाने की घोषणा की।

इस तरीके से दे‌वेश चंद्र ठाकुर महागठबंधन के पहले कैंडिडेट होंगे जिनके नाम की घोषणा कर दी गई है। फिलहाल सीतामढ़ी से जेडीयू के ही सांसद सुनील कुमार पिंटू हैं। वे लगातार सीएम नीतीश कुमार और जदयू के खिलाफ बयान दे रहे थे।

जातीय गणना पर देश भर में जन जागरण अभियान चलाएंगे नीतीश कुमार

इसके साथ ही नीतीश कुमार अपने जातीय गणना के एजेंडे को लोकसभा चुनाव में देश भर का एजेंडा बनाना चाहते हैं। इसके लिए वे देश के अलग-अलग राज्यों में जन जागरण अभियान चलाएंगे। इसकी शुरुआत जनवरी से झारखंड से करेंगे।

इसके अलावा वे एमपी, यूपी व उन हिस्सों में भी जाएंगे जहां कभी उनका संगठन मजबूत रहा है। हालांकि अभी इसका पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

नीतीश कुमार ने इस बात पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है कि जातीय गणना के उनके एजेंडे को इंडिया गठबंधन में कांग्रेस तवज्जो नहीं दे रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.