डगआउट के बाद कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में भी रो पड़े, साथी खिलाड़ियों ने दिया दिलासा

Updated on 12-11-2022 06:13 PM

 नई दिल्ली
 
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में अपने पांच में से चार मुकाबले जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन सुपर-12 स्टेज में बढ़िया रहा था, लेकिन सेमीफाइनल में भारत को जिस तरह से इंग्लैंड ने 10 विकेट से धोया उसका दर्द भारतीय क्रिकेटर्स और क्रिकेट फैन्स सालों तक नहीं भुला पाएंगे। कप्तान रोहित शर्मा डगआउट में रो पड़े थे, जिसके बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ को उनको शांत कराते हुए देखा गया था। रोहित सिर्फ डगआउट में ही नहीं फिर ड्रेसिंग रूम में भी रो पड़े थे।

 
खबर के मुताबिक, टीम इंडिया की हार के बाद सभी खिलाड़ियों को जब ड्रेसिंग रूम में बुलाया गया तो पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने स्पीच दी, इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने जैसे ही बोलना शुरू किया वह रो पड़े। रोहित ने सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को शुक्रिया कहा। रोहित इस दौरान काफी इमोशनल नजर आए और बाकी टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें शांत कराया।

 
रोहित शायद जानते हैं कि यह उनका आखिरी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है। भारत को अगला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलना है। रोहित शर्मा 2007 से लेकर अभी तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
Advt.