पार्टी की तस्वीरें वायरल होने के बाद नीसा देवगन पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर, लोग बोले- मार दी पलटी

Updated on 08-01-2023 07:31 PM
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है लेकिन सुर्खियों में खूब रहती हैं। हाल में ही न्यू ईयर की पार्टी में उनका बोल्ड अंदाज खूब इंटरनेट पर चर्चा में रहा था। अब एक बार फिर नीसा देवगन हैडलाइन्स में हैं। वह मां काजोल के साथ नजर आईं। उनका इस बार अलग अवतार देखने को मिला जो कि फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होना लाजिमी है। हुआ ये कि रविवार की सुबह नीसा देवगन ने मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। आइए दिखाते हैं स्टारकिड की तस्वीरें।


सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची नीसा देवगन

Kajol बेटी न्यासा देवगन के साथ रविवार को सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) पहुंचीं। दोनों को एथनिक आउटफिट में मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया। Nysa Devgan इस दौरान सफेद कुर्ता, सलवार और दुपट्टे में नजर आईं। तो वहीं काजोल फ्लोरल कुर्ते में थीं और ब्राउन सनग्लासेज पहने हुए थीं। नीसा के हाथ में पूजा की थाली, प्रसाद और गले में चुनरी दिखी। इस अंदाज को देख फैंस कमेंट कर रहे हैं कि क्या अब नीसा को ट्रोल नहीं किया जाएगा। उन्होंने इमेज साफ करने के लिए ये कदम उठाया है।

नीसा देवगन को होना पड़ा था ट्रोल

नीसा देवगन के फैंस उन्हें एथनिक आउटफिट में देखकर हैरान रह गए। वह नीसा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पिछले दिनों वह लगातार कई पार्टियों में नजर आईं जहां उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था। हालांकि कुछ लुक्स के लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा। हालांकि नीसा ने ट्रोलिंग पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

नीसा और एक्टिंग

बता दें अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं नीसा और छोटा बेटा युग। नीसा ने धीरुभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की और फिर वह सिंगापुर चली गई। 20 साल की नीसा का फिलहाल बॉलीवुड से कोई नाता नहीं है। कई इंटरव्यू में उनके पैरेंट्स ये भी बता चुके हैं कि नीसा को एक्टिंग का शौक नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.