प्रेक्षक तथा कलेक्टर ने मतदान पश्चात अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं की बैठक लेकर संवीक्षा की

Updated on 13-02-2025 01:05 PM

राजनांदगांव । जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य हेतु नियुक्त प्रेक्षक आईएएस जयश्री जैन तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने कृषि उपज मंडी परिसर में नगरीय निकायों के मतदान पश्चात अभ्यर्थियों एवं मतदान अभिकर्ताओं की बैठक लेकर संवीक्षा की। बैठक में नगरीय निकायों में ऐसे मतदान केन्द्र जहां नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में संपन्न हुए मतदान में पूर्व के निर्वाचन की अपेक्षा कम या अधिक मतदान होने के साथ-साथ उनकी संवेदनशीलता की विस्तार की समीक्षा की गई। इस दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों एवं मतदान अभिकर्ताओं ने मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए बधाई दी और व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 के नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मतदान 11 फरवरी को संपन्न हुआ। मतदान पश्चात ईव्हीएम मशीनों को कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्मित गोदाम में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। मतगणना शनिवार 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.