श्रेयस और राहुल की वापसी से किसकी होगी छुट्टी आंकड़े देख कहेंगे विश्व कप टीम में करो शामिल

Updated on 19-08-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: एशिया कप और वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। कुछ ही दिनों मे एशिया कप के लिए टीम का चयन किया जा जाना है। एशिया कप के लिए टीम के चयन के साथ ही विश्व कप की टीम संभावित टीम भी लगभग तय हो जाएगी। ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए आगे आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण होने रहने वाला है, क्योंकि कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो चोट से उबरने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। इन खिलाड़ियों में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का नाम सबसे ऊपर है।

केएल राहुल एक तरफ जहां नेशनल क्रिकेट एकेडमी में मैच की परिस्थितियों के अनुसार प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए हैं। इस दौरान राहुल ने काफी देर तक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस की। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि राहुल एशिया का एशिया कप में चयन होना लगभग तय है। वहीं श्रेयस अय्यर भी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। अय्यर भी एनसीए में हैं और उन्होंने भी बैटिंग में जमकर प्रैक्टिस की।

ऐसे में अब एक बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी होती तो उनकी जगह किस खिलाड़ी का पत्ता कटेगा। क्योंकि चयनकर्ता किसी ना किसी को तो बाहर का रास्ता दिखाएंगे ही।

राहुल और अय्यर की जगह किसकी होगी छुट्टी
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टीम में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि वनडे में इन दोनों ही बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है। संजू सैमसन को टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 13 वनडे मैच में खेलने का मौका मिला है, जिसमें 104.0 के स्ट्राइक रेट से वह सिर्फ 390 रन ही बना सके हैं और तीन बार ही 50 या इससे अधिक रन बना सके हैं। इसमें एक भी शतक शामिल नहीं है।

वहीं बात करें सूर्यकुमार यादव की यादव तो उनका भी वनडे फॉर्मेट में हाल बेहाल रहा है। सुर्यकुमार यादव को इस साल टीम इंडिया के लिए कुल 10 वनडे मैचों में खेलने का मौका मिल चुका है। इन 10 मैचों में उनका औसत सिर्फ 14 का रहा है, जिसमें वह 127 रन ही बना सके हैं। सूर्यकुमार यादव के वनडे में रिकॉर्ड को देखें तो कहीं से भी टीम में उनकी जगह बनती नहीं दिख रही है।

संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पिछले कुछ समय से चौथे और पांचवें पर बल्लेबाजी के लिए खूब मौका दिया है, लेकिन वह उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर सके। ऐसे में अय्यर और राहुल की वापसी होते ही वनडे टीम से सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन का बाहर होना तय है।

मध्यक्र में कैसा है अय्यर और राहुल का रिकॉर्ड
मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल का रिकॉर्ड काफी बेहतर है। खास तौर से श्रेयस अय्यर का नंबर चार पर बैटिंग का आंकड़ा बाकियों से बहुत बेहतर है। वह इस पोजीशन पर टीम इंडिया के लिए कुल 20 मैचों में बैटिंग कर चुके हैं जिसमें उन्होंने 47.35 की औसत से 805 रन बनाए हैं। इसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है।

वहीं केएल राहुल की बात करें तो उनका नंबर पांच पर बैटिंग का रिकॉर्ड शानदार है। इस पोजीशन पर राहुल टीम इंडिया के लिए कुल 18 मैचों में मैदान पर उतरे हैं जिसमें उन्होंने 53.0 की औसत से 742 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले 7 अर्धशतक भी आए।

ऐसे में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के मध्यक्रम में इन आंकड़ों की तुलना में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव कहीं नहीं, ठहरते हैं। ऐसे में एशिया कप और विश्व कप के लिए अय्यर और राहुल की दावेदारी मजबूत दिख रही है।

हालांकि ऐसा भी नहीं है कि सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को पर्याप्त मौके नहीं मिले, लेकिन इसके बावजूद वनडे फॉर्मेट में ये दोनों खिलाड़ी मौके का फायदा उठा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.