210 नक्सलियों के सरेंडर के बाद उदंती एरिया कमांडर ने साथियों से की हथियार डालने की अपील

Updated on 18-10-2025 01:57 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने 210 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद अब नक्सल संगठन के भीतर भी दरार दिखने लगी है। इस बीच उदंती एरिया कमेटी के एरिया कमांडर सुनील का एक पत्र सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने साथियों से मुख्यधारा में लौटने और सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने की अपील की है।

पत्र में सुनील ने लिखा है कि “सोनू दादा ने महाराष्ट्र में 61 और रूपेश दादा ने बस्तर में 210 कामरेडों के साथ हथियार डाल दिए हैं। अब फोर्स का दबाव बढ़ चुका है और हालात सशस्त्र आंदोलन के अनुकूल नहीं रहे। ऐसे में हमें भी जनांदोलनों के जरिए जनता की समस्याएं हल करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।”कमांडर ने आगे कहा कि “उदंती टीम गरियाबंद में सशस्त्र आंदोलन को विराम देने जा रही है। सभी यूनिट — गोबरा, सीनापाली, एसडीके, सीतानदी — से अपील है कि देर न करें और सही फैसला लें। पहले हमें बचना है, तभी संघर्ष आगे बढ़ाया जा सकता है।”
सुनील के इस पत्र को सुरक्षा एजेंसियां नक्सल संगठन के भीतर बढ़ती निराशा और आत्मसमर्पण की नई लहर के संकेत के रूप में देख रही हैं। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में धमतरी, गरियाबंद और नुआपड़ा क्षेत्र के कई नक्सली भी सरेंडर कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.