टमाटर के बाद अब प्याज आम आदमी की पहुंच से दूर, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Updated on 31-10-2023 01:55 PM
जयपुर : राजस्थान में इन दिनों प्याज की कीमतें आसमान छू रही है। खुदरा बाजार में प्याज 90 रुपए किलो में बेचा जा रहा है। पिछले करीब 20 दिन से प्याज हर दिन 20 से 30 रुपए किलो महंगे हो रहे हैं। प्याज की बढ़ी कीमतों के लिए भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर का कहना है कि प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन और गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है। सरकार ने समय रहते प्याज के भंडारण की व्यवस्था नहीं की थी। इसी कारण प्याज की कमी हो गई और कीमतें तेजी से बढ़ गई है।

मानसून के दौरान ही देना चाहिए था ध्यान
अलका गुर्जर का कहना है कि हर साल मानसून के दौरान ही पता चल जाता है कि प्याज की पैदावार कैसी होने वाली है। अगर मानसून आने में थोड़ी देरी हो तो सरकार को समय रहते प्याज का भंडारण करना चाहिए था। ऐसा नहीं करने से प्याज की किल्लत होना तय है। राजस्थान सरकार ने भंडारण की कोई व्यवस्था नहीं की। अब प्याज की अचानक कमी होने से प्याज के भाव 90 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए। अलका गुर्जर का कहना है कि सरकार तो सिर्फ झूठी गारंटियां देने में व्यस्त रही और टमाटर के बाद अब प्याज आम आदमी की पहुंच से दूर हो गए।

सरकार ने नहीं की खरीद, किसानों को 3 रुपए किलो में बेचना पड़ा

बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर का कहना है कि सरकारी स्तर पर प्याज की खरीद नहीं किए जाने के कारण राज्य में किसानों का 3 रूपए प्रति किलो के भाव में अपने प्याज बेचने पर मजबूर होना पडा है। राज्य सरकार की जमाखोरी और अवैध भंडारण को बढ़ावा देने की नीति के चलते आम आदमी की थाली में सजने वाला प्याज गरीब से ही दूर हो गया है। कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबन्धन के कारण ही महंगाई के क्षेत्र में राजस्थान पूरे देश में नंबर वन पोजीशन पर पहुंच गया है। रिपोर्ट - रामस्वरूप लामरोड़


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.