12 साल के बच्‍चे को रौंदने के बाद 5 KM तक दौड़ती रही रोडवेज बस, गुस्‍साई भीड़ ने दरोगा को धुना

Updated on 31-10-2023 01:30 PM
महोबा: यूपी के महोबा जिले में एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। पनवाड़ी-आफतपुरा हाइवे पर एक साइकिल सवार छात्र को रौंदने के बाद यूपी रोडवेज की बस तकरीबन पांच किलोमीटर सरपट दौड़ती रही। इस दौरान बालक का शव और उसकी साइकिल बस में फंसी रही। इस घटना के बाद गुस्‍साई भीड़ ने दरोगा को पीट-पीटकर घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद परिवारजनों और अन्य ग्रामीणों के हो-हल्ले के बाद भी ड्राइवर ने बस को नहीं रोका। बताया गया कि हादसे वाली जगह से काफी आगे मृतक प्रिंस (12 वर्ष) का कुचला शव ग्रामीणों को मिला। घटना के बाद आक्रोशित परिजन बालक के शव को हाइवे पर रख कर नारेबाजी करने लगे। गुस्साए ग्रामीण बेलगाम रोडवेज ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का गुस्सा इस बात पर था कि हादसे के बाद बस रोकने की बजाय ड्राइवर वाहन को और भी तेजी से भगा ले गया।

ड्राइवर और कंडक्‍टर को पुलिस ने पकड़ा

इस बीच, जानकारी मिलते ही पुलिस ने बस के आरोपी ड्राइवर पंचम और कंडक्टर आत्माराम को हिरासत में ले लिया। हादसे को अंजाम देने वाली रोडवेज बस को कोतवाली ले जाया गया। खबर जंगल की आग की तरह आसपास के गांवों में फैल गई। इसके बाद हाइवे पर ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया। उत्तेजित ग्रामीणों ने पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की की। इस बीच वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह गांववाले एक दरोगा को पीट रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.