कृषि मंत्री चौबे का केंद्र पर हमला बोले – कनार्टक में भाजपा नहीं कांग्रेस बनाएगी सरकार

Updated on 01-04-2023 09:15 PM

प्रदेश के कृषि, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों को खुलेआम उल्लंघन कर रही है और देश की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबरा गई है। राहुल गांधी की संसद की सदस्यता से कांग्रेस की ताकत कम नहीं हुई है।

लेकिन, जिस तरह से षडयंत्र किया गया है, उसका हम विरोध करते हैं। कर्नाटक का चुनाव नफरत के खिलाफ मोहम्मबत के पैगाम वाला आएगा और कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

राहुल गांधी की संसद से सदस्य समाप्त करने के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस हमलावर हो गई है और देश भर में सत्याग्रह आंदोलन चला रही है। इसी कड़ी में मंत्री रविंद्र चौबे ने बिलासपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि क्या इस देश मे बोलने का अधिकार, विचार रखने का अधिकार समाप्त हो गया है, क्या देश मे तानाशाह राज्य की स्थापना हो गई है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी संसद में जनता का सवाल नही कर सकता।

राहुल गांधी ने संसद में केवल इतना पूछ लिया कि नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी के सम्बंध क्या है, सैल कम्पनियों के माध्यम से जो 20 हजार करोड़ अडाणी की कम्पनी में लगा है , वह किसका पैसा है, जनता जानना चाहती है, जो सन्देह के घेरे में है और उसकी जांच जेपीसी से कराई जाए।

कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस की सरकार

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि देश भर के कांग्रेस राहुल के साथ हैं। राहुल की संसद से सदस्यता कोई मायने नहीं रखना। लेकिन, जिस तरह से अप्रजातांत्रिक तरीके से षडयंत्र किया गया है, उसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की और कर्नाटक में ज्यादा समय बिताया। उसका परिणाम विधानसभा चुनाव में दिखेगा।

राहुल की आवाज दबाने रचा गया कुचक्र

रविन्द्र चौबे ने कहा कि राहुल गांधी के सवाल करने के बाद भाजपा ने उनके खिलाफ षडयंत्र रचना शुरू कर दिया और आनन-फानन मे डरी हुई मोदी सरकार ने 23 मार्च को कोर्ट का आदेश को आधार मानकर 24 मार्च को राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी। फिर कुछ ही दिन में बंगला खाली करने का आर्डर निकाल दिया। जबकि, अभी भी कई पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्षो से सरकारी बंगले में जमे हुए हैं।

उन पर कार्रवाई करने से नरेंद्र मोदी के हाथ कांप रहे है। क्योंकि उनका सम्बन्ध सीधा-सीधा आरएसएस से है। उन्होंने कहा कि सूरत की न्यायलय ने मैक्सिम सजा दी है। एक दिन भी कम होता तो सदस्यता नहीं जाती। न्यायालय के आर्डर जो गुजराती में है इतनी तत्परता से कार्रवाई की गई। इससे ऐसा लगता है कि एक रणनीति के तहत काम हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.