अहान-अनीत की 'सैयारा' ने रविवार को पीटा डंका, तोड़ा अपना ही रेकॉर्ड, 'पठान' को भी चटाई धूल

Updated on 28-07-2025 12:51 PM
'सैयारा' वो फिल्म बन चुकी है जो दशकों में जाकर कोई एक होती है। इस फिल्म की खूबसूरती यही है कि ये लव-स्टोरी हर किसी को इमोशनल कर रही है। हर दिलों को छूकर बढ़ जाने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये फिल्म 'सैयारा' ने 10वें दिन और बड़ा मैजिक दिखा गई है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चारों ओर डंका पीट दिया है। आइए जानते हैं रविवार को यानी 10वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।

'सैयारा' से अहान और अनीत ने दर्शकों के दिलों में वो जगह पा लिया है, जिसके लिए फिल्मी सितारों को बरसों खर्च करने पड़ते हैं। जितनी सहजता से दोनों ने अपने-अपने किरदारों को इस फिल्म में जिया है, आज लोग उनके मुरीद बन चुके हैं। न कोई शोर-शराबा, न कोई प्रमोशन और फिल्म ऐसे सिनेमाघरों में रॉकेट की तरह उड़ी कि पहले दिन से ही बम्पर कमाई कर रही है। आलम ये है कि 10वें दिन इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे का ही रेकॉर्ड तोड़ डाला है।

रविवार को 'सैयारा' ने कितनी की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबित, इस फिल्म ने जहां पहले दिन करीब 21.5 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी, वहीं 10वें दिन यानी संडे को कमाल हो गया। इस फिल्म ने इससे करीब 9 करोड़ ज्यादा कमाई की है और देश भर में ये कलेक्शन करीब 30.00 करोड़ रुपये रहा है। वहीं अब तक की हुई पूरी कमाई पर नजर डालें तो ये भारत में 247.25 करोड़ रुपये के आसपास हो चुकी है।

'सैयारा' की वर्ल्डवाइड कमाई

वहीं 'सैयारा' ने विदेशों में भी अपनी धूम मचा रखी है। इस फिल्म ने 9 दिनों में करीब 66 करोड़ रुपये की कमाई विदेशों में कर डाली है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने 326.70 करोड़ रुपये की कमाई शनिवार तक की। वहीं अब उम्मीद है कि रविवार तक में ये कलेक्शन 365 करोड़ से पार हो गई होगी। अभी फाइनल कलेक्शन का इंतजार है।

क्या है 'सैयारा' की कहानी

इस फिल्म की कहानी 'आशिकी' और 'ररॉकस्टार' की तरह म्यूजिक की दुनिया में नाम कमाने का सपना देखने वाले एक उभरते हुए कलाकार कृष कपूर की है और इसी किरदार में हैं अहान पांडे। वो एक बेपरवाह लड़का है जो गुस्सैल भी है और सिगरेट जैसे उसकी जिंदगी का हिस्सा। वहीं वाणी बत्रा यानी अनीत पड्डा एक शांत, समझदार और बेहद चुप रहने वाली लड़की है, जिसका हाल ही में ब्रेकअप हुआ रहता है। कृष को गाने का शौक है और वाणी को लिखने का....और यही शौक दोनों को आपस में मिलाता है। काम से शुरुआत हुआ ये सफर कब प्यार की आवारगी से गुजरने लगता है, उन्हें भी पता नहीं लगता लेकिन फिर शुरू होती है ट्रैजिडी। कुल मिलाकर फिल्म पर इस वक्त लोग फिदा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.