आईफोन बनाने वाली Apple पर एआई चिप कंपनी Nvidia पड़ गई भारी, अब माइक्रोसॉफ्ट की है बारी

Updated on 06-06-2024 01:23 PM
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने कमाल कर दिया है। यह दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 5.16 फीसदी तेजी आई और इसका मार्केट कैप 3.011 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। इसके साथ ही इसने आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) को पछाड़ दिया है। ऐपल का मार्केट कैप 3.003 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) 3.151 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। एनवीडिया तीन ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप छूने वाली अमेरिका की तीसरी कंपनी है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं। इस साल एनवीडिया के शेयरों में 155 फीसदी तेजी आ चुकी है। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1.83 ट्रिलियन डॉलर बढ़ा है।

एआई चिप की डिमांड में तेजी का सबसे ज्यादा फायदा सेंटा क्लारा हेडक्वार्टर वाली कंपनी एनवीडिया को ही मिला है। पिछले साल कंपनी के शेयरों में 239 फीसदी तेजी आई थी जबकि इस साल यह 155 फीसदी चढ़ चुका है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग ने हाल में कहा था कि कंपनी 2026 में अपना सबसे एडवांस्ड एआई चिप प्लेटफॉर्म Rubin लॉन्च करेगी। यह Blackwell का स्थान लेगा जो डेटा सेंटर्स को चिप सप्लाई करता है। इसे मार्च में लॉन्च किया गया था और तब कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे पावरफुल चिप बताया था। दुनिया में एआई चिप की बिक्री में एनवीडिया की हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी है। यही वजह है कि दुनिया के एनालिस्ट्स को लगता है कि कंपनी का शेयर अभी और ऊपर जा सकती है।

हुआंग ने लगाया दौलत का अंबार

ताइवान में जन्मे हुआंग ने साल 1993 में एनवीडिया की स्थापना की थी। कंपनी में उनकी 3.5% हिस्सेदारी है। एनवीडिया के शेयरों में तेजी से हुआंग की नेटवर्थ भी रॉकेट की स्पीड से बढ़ी है। इस साल वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले शख्स हैं। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक हुआंग की नेटवर्थ इस साल 63.4 अरब डॉलर बढ़ी है। वह 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अगर उनकी नेटवर्थ इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो वह जल्दी ही मुकेश अंबानी को पछाड़ सकते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन अंबानी अभी 109 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.