AI दुर्गा प्रतिमा, अर्धनग्न मूर्तियां बनाने से रोकी गईं:हिंदू संगठन बोले- मम्मी-पापा की इसी तरह मूर्ति बनाकर पूजा करोगे, कार्टून बना दिए

Updated on 04-09-2025 01:23 PM
रायपुर, रायपुर में भगवान गणेश की AI मूर्तियों के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने माना के मूर्तिकारों के स्टॉल पर पहुंचकर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और कार्टून जैसी प्रतिमा बनाने पर रोक लगवाई।

इस दौरान विहिप के जिला उपाध्यक्ष योगेश सैनी ने कहा कि दुर्गा मां को आधे कपड़े पहना रहे हैं। ये नवरात्रि के लिए दुर्गा माता बना रहे हैं। फोटो को दिखाते हुए कह रहे हैं ये कहां से दुर्गा माता दिख रही हैं। डॉल बनाकर आधे कपड़े पहना दिए हैं।

योगेश सैनी ने AI वाली फोटो को कैमरे में दिखाते हुए फोन से मूर्तिकार को कहा कि ये मां दुर्गा की मूर्ति है, ऐसी होती है। अपनी मम्मी की इस तरह फोटो बनाकर पूजा कर सकते हो। ऐसी फोटो बनाकर अपनी मम्मी-पापा की पूजा करोगे। तुम्हारे नाम से FIR कराएंगे।

दुर्गा मां को आधे कपड़े पहना रहे हैं- योगेश सैनी

विहिप के जिला उपाध्यक्ष योगेश सैनी ने कहा कि दुर्गा मां को आधे कपड़े पहना रहे हैं। ये नवरात्रि के लिए दुर्गा माता बना रहे हैं। फोटो को दिखाते हुए कह रहे हैं ये कहां से दुर्गा माता दिख रही हैं। डॉल बनाकर आधे कपड़े पहना दिए हैं। देवी-देवताओं के स्वरूप से छेड़छाड़ हिंदू आस्था के खिलाफ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

योगेश सैनी मूर्तिकार से आगे कहते हैं कि मूर्ति बना रहे हैं कि कार्टून बना रहे हैं। आस्था के साथ खिलवाड़ मत करिए। हम आपसे आग्रह कर रहे हैं कि आप लोग इस तरह से मूर्ति मत बनाइए, नहीं हम आप लोगों के खिलाफ FIR कराएंगे। अभी समझाने के लिए आए हैं।

मूर्तिकारों ने कहा- हमारी गलती नहीं, जो बनवा रहे उनकी गलती

वहीं इस दौरान माना के मूर्तिकारों ने कहा कि AI मूर्ति बनाने पर हमारी गलती नहीं है, जो फोटो लेकर आ रहे हैं उनसे कहिए। उन पर आप FIR कराइए। हम तो मूर्ति बनाने वाले हैं। हमसे फोटो दिखाकर बनवाया जा रहा है। हम तो मूर्ति बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं

हिंदू संगठन ने कहा- गलत है ये, पुलिस कार्रवाई करे

इससे पहले, रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप में बदलाव को लेकर सर्व हिंदू समाज ने नाराजगी जताई थी। सर्व हिंदू समाज नीलकंठ महाराज ने कहा था कि, रायपुर में कुछ जगहों पर गणपति प्रतिमाओं को पारंपरिक स्वरूप से हटकर कार्टून अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

वहीं और विश्वदिनी पांडेय ने कहा था कि भगवान के इस रूप को देखकर बच्चों और युवाओं में खराब छवि बन रही है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक आयोजन की पवित्रता प्रभावित हो रही है। इसके विरोध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.