AI ने बढ़ाई मंत्री, विधायक और सांसदों की टेंशन, आरोपियों के साथ फोटो वायरल होने पर छलका दर्द

Updated on 19-09-2025 01:30 PM
भोपाल: आपने पिछले कुछ दिनों से देखा होगा कि AI का इस्तेमाल कर लोगों ने जहां सुंदर-सुंदर फोटो बनाए हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ बैठकर फोटो भी खूब वायरल हुआ है। यह टेक्नोलॉजी अब छोटे नेताओं के लिए सिरदर्द बन गई है। मध्य प्रदेश के मंत्री, विधायक और सांसद ऐसे फोटो से परेशान हैं। कारण है- मछली कांड सहित अन्य आरोपियों के साथ उनकी फोटो वायरल होना।


भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि एआई और फोटोशॉप इमेज के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। बहुचर्चित ड्रग्स और लव जिहाद कांड के आरोपों से घिरे मछली परिवार के सदस्य के साथ फोटो वायरल होने से नेता परेशान हैं। सांसद ने कहा कि मेरा एक वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और हितानंद जी थे। मैंने सौ लीडर के नाम बताए कि इस प्रकार से भाजपा जीरो से लेकर आज यहां तक पहुंची है। सारे नाम डिलीट कर दिए। एक ही नाम को फोकस किया। यहां पर सिर किसी का, धड़ किसी का।

मंत्री कृष्णा गौर के साथ ड्रग पैडलर की फोटो

आलोक शर्मा ने कहा कि एआई के माध्यम से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले विधायक रामेश्वर शर्मा और मंत्री कृष्णा गौर भी फेक फोटो को लेकर शिकायत कर चुके हैं। मंत्री कृष्णा गौर के साथ खड़े युवक की जगह ड्रग पैडलर की फोटो वायरल की जा रही है। यह फोटो एडिटेड बताई जाती है। फोटो में दिख रहा व्यक्ति ड्रग्स पैडलर आशू हसन बताया जाता है। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ ड्रग्स पैडलर आशू हसन की फोटो वायरल की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.