एनईपी के तहत केंद्रीय विद्यालय में आठवीं में शुरू हुआ एआइ विषय

Updated on 29-07-2023 01:04 PM
इंदौर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 इंदौर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के 3 साल पूरे होने पर उसकी खूबियों, उपलब्धियों, वर्तमान स्वरूप और भविष्य की संभावनाओं पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

आरंभ में प्राचार्य पीके बेदुये ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्वरूप पर विस्तृत रूप में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों, समाज और राष्ट्र के उत्थान में सकारात्मक भूमिका अदा करेगी। अब केंद्रीय विद्यालय में आठवीं कक्षा में ही आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस का विषय प्रारंभ किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने प्राचीन भारत वर्ष की शिक्षा व्यवस्था से लेकर नई शिक्षा नीति के आयामों पर विस्तृत रूप में बताया। नवोदय विद्यालय मानपुर के प्राचार्य ओपी शर्मा ने नई शिक्षा नीति के कई पहलुओं को समझाया। उन्होंने बताया कि सत्र 2022-23 से ही कक्षा 1 में प्रवेश की आयु संशोधित कर 6-8 वर्ष कर दी गई है। लक्ष्य प्राप्ति के संदर्भ में एक वेव एप के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति को रिकार्ड किया जा रहा है।

पायलट आधार पर स्थायी पर 50 केंद्रीय विद्यालय में 3, 4, 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए तीन बाल वाटिकाओं के लिए एक कक्षा वर्ग खोला गया है। सत्र 2023-24 में ऐसे 500 केंद्रीय विद्यालयों में ऐसे बाल वाटिका की कक्षा खुलेंगी। इसके अलावा एनसीईआरटी ने ग्रेड 1 के लिए 3 महीने के लिए एक खेल आधारित स्कूल तैयारी माड्यूल विकसित किया है, जिसे विद्या प्रवेश नाम दिया गया है।

बताया कि केंद्रीय विद्यालय अपने विद्यार्थियों के अनुकूल शिक्षण वातावरण के लिए बुनियादी ढांचा बनाने पर काम कर रहा है। इसमें नई कक्षाएं, प्रयोगशाला, पुस्तकालयों और ई-पुस्तकों, आनलाइन शिक्षण प्लेटफार्म जैसे डिजिटल संसाधन शुरू किए जाएंगे। पत्रकारवार्ता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह परमार, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के प्राचार्य मनीष जैन, केंद्रीय विद्यालय मऊ की प्राचार्य पूजा श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.