एम्स भोपाल में बढ़े प्रोस्टेट का इलाज अब बिना सर्जरी:कलाई के रास्ते 65 साल के मरीज में ‘PAE’ तकनीक से हुआ इलाज, MP में पहली बार

Updated on 25-10-2025 12:40 PM

एम्स भोपाल ने मध्य प्रदेश के मरीजों के लिए नई चिकित्सा तकनीक की शुरुआत की है। डॉक्टरों ने प्रोस्टेट आर्टरी एम्बोलाइजेशन (PAE) तकनीक से बिना चीरा लगाए, बिना भर्ती किए और बिना यौन क्षमता पर असर डाले बढ़े हुए प्रोस्टेट (Benign Prostatic Hyperplasia - BPH) का इलाज करती है। अमेरिकी यूरोलॉजिकल एसोसिएशन और NICE यूके गाइडलाइंस से अनुमोदित यह प्रक्रिया प्रदेश में पहली बार एम्स भोपाल में शुरू हुई है।

इस तकनीक से 65 वर्षीय मरीज का सफल उपचार किया गया है, जो पहले बार-बार पेशाब आने और मूत्र प्रवाह में दिक्कत जैसी गंभीर परेशानियों से जूझ रहा था। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक बुजुर्गों और उच्च जोखिम वाले मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है। यह दर्दरहित, तेज रिकवरी वाली और पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है।

कलाई के रास्ते किया इलाज एम्स भोपाल ने PAE तकनीक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के तहत की जाती है। इसमें डॉक्टर एक छोटी सी पिनहोल एंट्री कलाई (wrist) या groin artery से करते हैं, जिससे प्रोस्टेट की रक्त आपूर्ति को नियंत्रित किया जाता है। इससे प्रोस्टेट सिकुड़ने लगता है और मरीज को बिना सर्जरी, बिना कट-छांट के राहत मिलती है।

क्या है ‘PAE’ तकनीक

  • प्रोस्टेट की धमनी में सूक्ष्म कणों को भेजा जाता है जो रक्त प्रवाह घटाते हैं।
  • प्रोस्टेट का आकार घटता है और मूत्र संबंधी लक्षणों में राहत मिलती है।
  • पूरी प्रक्रिया केवल 1–2 घंटे में पूरी होती है और मरीज उसी दिन घर जा सकता है।

25 मिनट में हो गया इलाज इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी सेंटर में डॉ. अमन कुमार और उनकी टीम ने PAE प्रक्रिया 25 मिनट में पूरी की। जिसके 7 दिन के अंदर मरीज पहले महसूस होने वाले सभी तरह के लक्षण से मुक्त हो गया। साथ ही सामान्य जीवन जीने लगा। अब उसे न तो पेशाब की दिक्कत है और न दर्द की समस्या है।

एम्स भोपाल के रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजेश मलिक ने बताया कि यह तकनीक अमेरिकी यूरोलॉजिकल एसोसिएशन और NICE यूके की गाइडलाइंस से स्वीकृत है। यह मरीज़ो के लिए जीवन बदलने वाली चिकित्सा है। खासकर उन लोगों के लिए जो पारंपरिक सर्जरी नहीं करवा सकते।

नई तकनीक के फायदे

  • बिना चीरे या सर्जरी के इलाज
  • सामान्य एनेस्थीसिया की जरूरत नहीं
  • यौन क्षमता पूरी तरह सुरक्षित रहती है
  • एक ही दिन में डिस्चार्ज संभव
  • बुजुर्ग और उच्च जोखिम वाले मरीजों के लिए भी सुरक्षित


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.