एयरफोर्स अफसर का दावा झूठा,CCTV में पहले हमला करते दिखा:युवक को धकेला-पीटा, पत्नी बहस करती दिखीं

Updated on 22-04-2025 01:00 PM

बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और उनकी अफसर पत्नी से मारपीट के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज से साफ है कि विंग कमांडर की ओर से भी मारपीट की गई थी। इसमें विंग कमांडर को पहले मारपीट की शुरुआत करते और युवक को सड़क पर धकेलते और लात मारते देखा जा सकता है।

CCTV फुटेज के मुताबिक, DRDO कॉलोनी से एयरपोर्ट जा रहे विंग कमांडर शिलादित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वॉड्रन लीडर मधुमिता, एक नियॉन ग्रीन जैकेट पहने युवक के पास पहुंचे। इसके बाद झगड़ा बढ़ा और हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में मधुमिता भी युवक से बहस करती दिखीं।

इससे पहले सोमवार को विंग कमांडर बोस ने एक वीडियो जारी किया था, इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि मुझ पर और पत्नी पर सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मेरे साथ मारपीट के अलावा गाली-गलौज भी की गई।

वीडियो में अधिकारी खून से लथपथ दिख रहे थे। आरोपी की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई, वह कॉल सेंटर में काम करता है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। वहीं, आरोपी की शिकायत पर विंग कमांडर पर अटेम्ट टू मर्डर और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस बोली- मामला रोड रेज का है

पुलिस के मुताबिक, ये मामला नॉर्थ और साउथ का नहीं, आपसी रोड रेज का है, जिसमें दोनों पक्षों से गलती हुई। DCP ईस्ट देवराज डी ने बताया कि केस में FIR दर्ज की गई है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विंग कमांडर की पत्नी मधुमिता ने बयप्पनाहल्ली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब पुलिस CCTV और गवाहों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

पहला वीडियोः बोस बोले- DRDO का स्टिकर देखकर किया हमला

बोस ने सोमवार (21 मार्च) को जारी किए वीडियो में बताया था- हम DRDO, सीवी रमन नगर फेज 1 में रहते हैं। सोमवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर, मेरी पत्नी और में एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी पीछे से एक बाइक आई और हमारी कार को रोक दिया। उस व्यक्ति ने कन्नड़ में गाली देना शुरू कर दिया। जब उन्होंने मेरी कार पर DRDO का स्टिकर देखा, तो कहा- तुम DRDO के लोग हो।

बोस ने आगे बताया - उन्होंने मेरी पत्नी को गाली दी और मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। जैसे ही मैं कार से बाहर निकला, बाइक सवार ने मेरे माथे पर चाबी मार दी। इसके बाद उस व्यक्ति ने पत्थर उठाया और मेरी कार पर मारने की कोशिश की, जो मेरे सिर पर लगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.