तेलंगाना में एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश मिनटों में प्लेन जलकर खाक

Updated on 04-12-2023 01:30 PM

इंडियन एयर फोर्स का एक ट्रेनिंग विमान सोमवार सुबह तेलंगाना में क्रैश हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। प्लेन मेडक के बाहरी इलाके परिधि रवेली में क्रैश हुआ।

IAF के मुताबिक, विमान में दो पायलट मौजूद थे। जिसमें एक ट्रेनर थे जो नए कैडेट को प्लेन उड़ाना सीखा रहे थे। सोमवार सुबह डिंडिगुल के एयर फोर्स एकेडमी से विमान ने उड़ान भरी और 8:55 बजे क्रैश हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लेन कुछ मिनटों में ही जलकर खाक हो गया।

पिछले 8 महीनों में एयर फोर्स का यह तीसरा प्लेन एक्सीडेंट है। इससे पहले जून में ट्रेनी विमान किरण क्रैश हो गया था। वहीं मई में मिग-21 प्लेन क्रैश हो जाने से तीन पायलटों की मौत हो गई थी।

जून में कर्नाटक के चामराजनगर में IAF का सूर्य किरण एयरक्राफ्ट क्रैश:दोनों पायलट सुरक्षित

एक जून को भारतीय वायु सेना का सूर्य किरण ट्रेनर विमान कर्नाटक के चामराजनगर जिले के भोगपुरा गांव में क्रैश हो गया था। जेट में सवार दो पायलट पैराशूट का उपयोग करके सफलतापूर्वक बाहर निकल गए थे। जिसके बाद IAF ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए थे। इस हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया था।

IAF ने बताया था कि विमान ने घटना वाले दिन सुबह बेंगलुरु के एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। इसे पायलट तेजपाल और पायलट भूमिका उड़ा रहे थे। वे रूटीन ट्रेनिंग पर थे। किसी कारण से उन्होंने विमान से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ।

मई में राजस्थान में वायुसेना का मिग-21 क्रैश; घर पर गिरा फाइटर जेट, 3 महिलाओं की मौत

8 मई को राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान सूरतगढ़ में वायु सेना स्टेशन से उड़ा था। अचानक विमान में खराबी आ गई। जिसके बाद फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर जा गिरा। इस घर में रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई थी। हालांकि पायलट सुरक्षित बच गया था जोकि सूरतगढ़ बेस से लगभग 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व में मिला।

जापान में अमेरिकी सेना का प्लेन क्रैश, एक की मौत:टेक-ऑफ के 7 मिनट बाद इंजन में आग लगी

अमेरिकी सेना का विमान CV-22 ऑस्प्रे 29 नवंबर को क्रैश हो गया। इंजन में आग लगने के बाद यह जापान के याकुशिमा द्वीप के पास समुद्र में जा गिरा। विमान में 6 लोग सवार थे। इसके पहले खबर थी कि विमान में 8 लोग सवार थे। BBC के मुताबिक मछुआरों ने समुद्र किनारे एक क्रू मेंबर को रेस्क्यू किया था, उसकी मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक याकुशिमा द्वीप के पास विमान का मलबा भी मिला। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.