एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 क्रू-मेंबर्स को बर्खास्त किया : 200 वर्कर्स एकसाथ छुट्टी पर गए

Updated on 09-05-2024 01:12 PM

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अचानक छुट्टी पर गए 200 से ज्यादा क्रू-मेंबर्स में से 30 को बर्खास्त कर दिया है। एयरलाइन ने बचे हुए कर्मचारियों से कहा कि आज शाम 4 बजे तक नौकरी पर लौट आएं। ऐसा न करने पर सबको निकाल दिया जाएगा।

ये सभी इम्पलॉई 7 मई की रात अचानक एक साथ छुट्टी पर चले गए थे। जिसकी वजह से मंगलवार रात और बुधवार को एयरलाइन को 100 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थीं। आज यानी गुरुवार को भी अब तक 74 उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं।

सवाल-जवाब में पैसेंजर्स की परेशानी और एअर इंडिया एक्सप्रेस संकट

सवाल: कितने शहरों में फ्लाइट्स कैंसिल, कितने पैसेंजर्स प्रभावित?
जवाब: 
10 शहरों में। नई दिल्ली, श्रीनगर, गुवाहाटी, बेंगलुरु, गोवा, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कालीकट, कुन्नूर और कोझिकोड। 15 हजार से ज्यादा पैसेंजर्स प्रभावित हुए।

सवाल: क्या आज भी फ्लाइट्स कैंसिल होंगी, आगे क्या होगा?
जवाब: आज और आने वाले दिनों में कई उड़ानें कैंसिल की जाएंगी। एयरलाइन फ्लाइट्स की संख्या भी कम करेगी।

सवाल: परेशान हुए पैसेंजर्स के लिए एयरलाइन ने क्या किया?
जवाब: 
प्रभावित पैसेंजर्स को या तो एयरलाइन से पूरा रिफंड मिलेगा या वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान को री-शेड्यूल्ड कर सकेंगे।

सवाल: आगे पैसेंजर्स को परेशानी ना हो, इसके लिए क्या किया?

यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी, ताकि वे फ्लाइट कन्फर्म कर सकें। वेबसाइट पर चेक स्टेटस का ऑप्शन है। ग्लोबल कॉल सेंटर नंबर्स 080-46662222 080-67662222 भी हैं।

सवाल: देश और विदेश की कितनी फ्लाइट्स हैं?
जवाब: एयरलाइन के 70 प्लस एयरक्राफ्ट हैं। रोजाना 300 से ज्यादा और हफ्ते में 2500 फ्लाइट्स ऑपरेट की जाती है। देश के 31 और विदेश के 14 शहरों में फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं।

सवाल: संकट क्यों नहीं संभाला, फ्लाइट्स क्यों कैंसिल की जा रहीं?
जवाब: 
क्रू-मेंबर्स ने सिक लीव का ई-मेल करने के बाद मोबाइल बंद कर लिए थे, एयरलाइन उनसे संपर्क नहीं कर पाई। स्टाफ की कमी से उड़ानें कैंसिल करनी पड़ी।

सवाल: कर्मचारी क्यों नाराज हैं?
जवाब: कर्मचारी संगठन (AIXEU) एअर इंडिया चेयरमैन चंद्रशेखरन से कहा था कि जनवरी, 2022 में टाटा ने टेकओवर किए, हालात बिगड़ गए। सैलरी का बड़ा हिस्सा PLI (प्रदर्शन का आधार) में चला गया। सीनियर भेदभाव बरतते हैं। प्रमोशन पॉलिसी ठीक नहीं। एआईएक्स कनेक्ट और विस्तारा का एअर इंडिया में मर्जर एअर इंडिया के मूल कर्मचारियों के खिलाफ है।

सवाल: संकट खत्म करने के लिए क्या कदम उठाया?
जवाब: एअर इंडिया मैनेजमेंट वर्कर्स यूनियंस से बातचीत कर रहा है। कोशिश है कि उड़ानें प्रभावित ना हों। कर्मचारी संगठन पीछे हटने और काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं।

टाटा ग्रुप की विस्तारा ने पिछले महीने 110 उड़ानें रद्द की थीं
टाटा ग्रुप की एक और एयरलाइन विस्तारा ने पिछले महीने 110 उड़ाने रद्द की थीं। वहीं, 160 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुई थीं। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया था कि, 'विस्तारा फिलहाल पायलटों की कमी से जूझ रही है। ऐसे में उड़ानों में कटौती करने का फैसला किया गया है। जब तक पायलट की कमी दूर नहीं हो जाती, तब तक लिमिटेड फ्लाइट्स ही ऑपरेट की जाएंगी। कैंसिल हुई फ्लाइट के यात्रियों को रिफंड भी देगी।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.