भोपाल में तीसरे एयरलाइन ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, बेंगलुरु उड़ान से शुरुआत

Updated on 24-07-2024 12:56 PM
भोपाल। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस जल्द ही तीसरे एयरलाइन ऑपरेटर के रूप में भोपाल में दस्तक देगी। कंपनी ने भोपाल से बेंगलुरु तक उड़ान के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से स्लॉट ले लिया है। किसी समय भोपाल से चार एयरलाइन ऑपरेटर हुआ करते थे।एयर इंडिया के अलावा जेट एयरवेज, स्पाइस जेट एवं एयर डेक्कन भी यहां से उड़ानों का संचालन करता था। कुछ समय के लिए फ्लाय बिग ने भी उड़ानें शुरू कीं, लेकिन बाद में एयर इंडिया को छोड़कर बाकी कंपनियों ने बेस स्टेशन बंद कर दिए। जेट एयरवेज की जगह इंडिगो ने उड़ानें शुरू की। वर्तमान में एयर इंडिया एवं इंडिगो ही उड़ानें संचालित कर रहे हैं। अगस्त माह में एयर इंडिया एक्सप्रेस तीसरे शेड्युल्ड ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगा।

बेंगलुरु से शुरुआत, पुणे पर विचार

कंपनी ने भोपाल-बेंगलुरु रूट पर उड़ान शुरू करने की तैयारी की है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार जल्द ही इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा। एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर भी खुलेगा। भोपाल से बेंगलुरू तक यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी इस रूट पर उड़ान शुरू करने की तैयारी की है।
हालांकि बेंगलुरु तक इंडिगो एयरलाइंस की भी दो उड़ानें हैं। तीसरी उड़ान शुरू होने से प्रतिस्पर्धा होगी। इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। कंपनी भोपाल से पुणे तक उड़ान शुरू करने पर भी विचार कर रही है। पुणे उड़ान पिछले दो साल से बंद है। भोपाल से बड़ी संख्या में आईटी प्रोफेशनल्स एवं छात्र नियमित रूप से सफर करते हैं। उड़ान बंद होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। पुणे तक ट्रेन में भी आसानी से टिकट नहीं मिलते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.