इजरायल से वापस दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, कंपनी ने कहा यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

Updated on 28-02-2026 05:09 PM
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर से संघर्ष शुरू हो गया है। इजरायल ने आज ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। ईरान में जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। इसे देखते हुए इजरायल ने अपना एयर स्पेस क्लोज कर दिया है। इस बीच दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ी एयर इंडिया की एक फ्लाइट वापस आ रही है। एयर इंडिया ने बताया कि उसकी उड़ान संख्या AI13 दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ी थी लेकिन इजरायल का एयर स्पेस बंद होने के कारण यह वापस आ रही है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल का एयर स्पेस बंद होने के कारण यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। एयरलाइन का कहना है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सेफ्टी एसेसमेंट के बाद ऑपरेशन के बारे में आगे फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इजरायल इस बार ईरान पर कई दिनों तक हमले की तैयारी में है। इससे यह लड़ाई लंबी खिंच सकती है।

इराक का एयर स्पेस भी बंद

इस बीच ईरान के पड़ोसी देश इराक ने भी अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। पहले भी कई बार पश्चिम एशिया में एयर स्पेस बंद हुआ है। पिछले साल अमेरिका के मिलिट्री बेस पर ईरान के हमले के बाद कतर और आसपास के देशों ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था। इस कारण दोहा एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए थे। एयरस्पेस बंद होने से विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है जिससे उनका फ्यूल का खर्च बढ़ जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.