एयर इंडिया ने की 'फेयर लॉक' की शुरुआत, अब किराए में अचानक बदलाव से नहीं होगी दिक्कत

Updated on 05-06-2024 01:58 PM
नई दिल्ली: एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक नई सर्विस की शुरुआत की है। इस नई सुविधा से यात्रियों को अब किराए में अचानक होने वाले बदलाव से किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। इस सुविधा का नाम 'फेयर लॉक' है। इससे यात्रियों को अपना ट्रैवल प्लान बनाने में ज्यादा आसानी रहेगी। दरअसल भारत की प्रमुख एयरलाइन, एयर इंडिया ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुकिंग प्रक्रिया में एक नया फीचर ‘किराया लॉक’ शामिल किया है। इससे यात्री अपनी पसंद की फ्लाइट का किराया कम शुल्क में 48 घंटे के लिए रोक सकते हैं, जिससे वह आराम से अपने ट्रैवल पोग्राम को अंतिम रूप दे सकते हैं।

इस सुविधा के चलते अब यात्रियों को अपनी पसंदीदा फ्लाइट के किराए में अचानक होने वाले बदलाव या सीटों की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि ध्यान रखें कि यह सुविधा फ्लाइट की तारीख से कम से कम 10 दिन पहले वाली फ्लाइट्स के लिए ही उपलब्ध है।

इस तरह लॉग करें किराया

किराया लॉक का इस्तेमाल करने के लिए एयर इंडिया के यात्रियों को बस अपनी पसंदीदा फ्लाइट चुननी होगी। इसके बाद बुकिंग प्रक्रिया के दौरान किराया लॉक विकल्प को चुनना होगा। अब एक बार गैर-वापसी शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद में, वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर ‘बुकिंग प्रबंधित करें’ विकल्प का चयन करके चुने हुए किराए पर अपनी बुकिंग की पुष्टि कर सकते हैं।

देने होंगे इतने रुपये
इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको कुछ पेमेंट करना होगा। यह किराया लॉक शुल्क अलग-अलग रूट के हिसाब से तय होता है और प्रति यात्री प्रति टिकट पर लागू होता है। हालांकि यह शुल्क गैर-वापसी योग्य है। फेयर लॉक एयर इंडिया की बढ़ती हुई सेवाओं में एक नया इजाफा है, जिसका लक्ष्य यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव देना है। बता दें कि 15 अक्टूबर, 1932 को अपनी पहली उड़ान के बाद से, एयर इंडिया ने दुनिया भर के शहरों, यूएसए, कनाडा, यूके, यूरोप, सुदूर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी के लिए नॉन-स्टॉप उड़ानों के साथ एक बड़ा घरेलू नेटवर्क बनाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.