पाकिस्तान के कारण हो रहा तगड़ा नुकसान, अब एयर इंडिया ने सरकार से कर डाली अनोखी डिमांड

Updated on 19-11-2025 01:46 PM
नई दिल्ली: बैन के कारण भारत के विमान पाकिस्तान के एयरस्पेस से उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। इस कारण उन्हें लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है जिससे एयरलाइन कंपनियों खासकर एयर इंडिया को भारी नुकसान हो रहा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप का हिस्सा बन चुकी यह एयरलाइन अब चीन के शिनजियांग इलाके के ऊपर से उड़ान भरने की इजाजत मांग रही है। कंपनी के एक दस्तावेज के मुताबिक एयर इंडिया चाहती है कि भारत सरकार चीन को मनाए ताकि वह शिनजियांग के संवेदनशील सैन्य हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कर सके। इससे उड़ानों का समय कम हो जाएगा।

भारत और चीन के बीच पांच साल के लंबे अंतराल के बाद हाल में डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई है। जून 2020 में सीमा पर हुई झड़प के बाद दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें बंद कर दी गई थीं। एयर इंडिया अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का नेटवर्क फिर से बनाने की कोशिश कर रही है। जून में लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। इस वजह से कंपनी को सुरक्षा जांच के लिए कुछ समय के लिए अपनी उड़ानें कम करनी पड़ी थीं।

फ्यूल कॉस्ट में तेजी

लेकिन पाकिस्तान के भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर देने से एयर इंडिया के लिए यह काम और मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान ने अप्रैल के अंत में भारत के साथ अपने राजनयिक तनाव बढ़ने के बाद यह कदम उठाया था। एयर इंडिया भारत की एकमात्र ऐसी एयरलाइन है जिसका अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क काफी बड़ा है। कंपनी के एक दस्तावेज के अनुसार पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र यूज नहीं कर पाने की वजह से उसकी फ्यूल कॉस्ट 29% तक बढ़ गई है। साथ ही कुछ लंबी दूरी की उड़ानों में यात्रा का समय तीन घंटे तक बढ़ गया है।यह जानकारी अक्टूबर के अंत में भारतीय अधिकारियों को सौंपे गए एक दस्तावेज में दी गई है। दस्तावेज में यह भी बताया गया है कि भारत सरकार एयर इंडिया की इस मांग पर विचार कर रही है। एयर इंडिया चाहती है कि चीन राजनयिक स्तर पर वैकल्पिक मार्ग की अनुमति दे। साथ ही शिनजियांग के होटन, काशगर और उरुमकी हवाई अड्डों पर आपातकालीन लैंडिंग की सुविधा भी मिले। इससे अमेरिका, कनाडा और यूरोप की यात्रा का समय कम हो जाएगा।

घाटे पर घाटा

एयर इंडिया में टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी है। कंपनी का अनुमान है कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से उसके प्रॉफिट पर सालाना 455 मिलियन डॉलर का असर पड़ेगा। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में कंपनी का अनुमानित घाटा 439 मिलियन डॉलर था। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उन्हें इस स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एयर इंडिया और भारत, चीन और पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों ने भी सवालों का जवाब नहीं दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.