टाटा ग्रुप के पास जाने के बाद जमकर शॉपिंग कर रहा एयर इंडिया, विमानों का इतना बड़ा ऑर्डर कि चौंक जाएंगे आप

Updated on 17-01-2023 07:48 PM
नई दिल्ली : टाटा ग्रुप (Tata Group) के पास जाने के बाद से एयर इंडिया (Air India) लगातार विस्तार योजनाओं पर काम कर रही है। यह एयरलाइन अपने विमानों की संख्या में भारी बढ़ोतरी कर रही है। एयर इंडिया करीब 500 विमानों का ऑर्डर दे रही है। महामारी के बाद एयरलाइन इंडस्ट्री (Airline Industry) में अच्छी रिकवरी हो रही है। एयर इंडिया इसका पूरा फायदा उठाना चाहती है। एयरक्राफ्ट लीज पर देने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनी ने सोमवार को इस ऑर्डर के बारे में जानकारी दी है। एयरलीज कॉर्प के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन Steven Udvar-Hazy ने एयरलाइन इकनॉमिक्स कॉन्फ्रेंस में कहा, 'इंडस्ट्री में आ रही रिकवरी को देखते हुए एयरलाइन्स से बड़े ऑर्डर्स मिल रहे हैं। ये एयरलाइन्स इस रिकवरी का भरपूर फायदा उठाना चाहती हैं। एयरलाइन्स इस समय पॉजिटिव ट्रेंड देख रही हैं।'

भारत से 500 विमानों के ऑर्डर


उन्होंने कहा, 'हमारे पास 500 विमानों का ऑर्डर भारत से आ रहा है। इनमें 400 नैरो बॉडी एयरक्राफ्ट्स हैं। इनमें एयरबस A320neos, A321neos और बोइंग 737 MAXs शामिल हैं। वहीं, 100 वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट्स हैं। इनमें बोइंग 787s, 777X, कुछ 777 freighters और एयरबस A350s शामिल हैं।'

दिसंबर में आई थी जानकारी


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दिसंबर में अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि एयर इंडिया 500 विमानों के ऑर्डर देने के करीब है। इसके बाद यह कॉमेंट इस प्लांड ऑर्डर को लेकर पहला सार्वजनिक संकेत है। टाटा ग्रुप में जाने के बाद एयर इंडिया का तेजी से विस्तार हो रहा है।

इंजन निर्माताओं से चल रही बात


इंडस्ट्री सोर्सेज का कहना है कि प्रस्तावित सौदे को अंतिम रूप देना इंजन निर्माताओं के साथ चल रही बातचीत पर निर्भर करता है। एयर इंडिया ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। एयरबस और बोइंग ने भी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। यूनाइटेड एयरलाइंस ने हाल ही में 200 बड़े और छोटे विमानों का ऑर्डर दिया है। चीन ने पिछले साल एयरबस जेट के लिए ब्लॉक ऑर्डर दिया था।

वाइड बॉडी जेट्स की तरफ जा रहीं एयरलाइन्स


उदवर-हाजी ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि कई एयरलाइंस बड़े ऑर्डर देंगी और फिर से इनमें से ज्यादातर ऑर्डर रिप्लेसमेंट के लिए होंगे।' उन्होंने अनुमान जताया कि बोइंग के सबसे बड़े नए मॉडल 400-सीट 777X के विकास में महत्वपूर्ण देरी के बाद एयरलाइंस तेजी से मध्यम आकार के वाइड बॉडी जेट की ओर जाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.