एयर इंडिया ने अपने क्रू मेंबर्स के लिए नई गाइडलाइन की जारी

Updated on 25-11-2022 08:46 PM

नई दिल्ली
 एयर इंडिया (Air India) की एयर होस्टेस अब अपने पसंद की लिपस्टिक नहीं लगा पाएंगी और न ही वे झुपके पहन सकेंगी। एयर इंडिया ने अपने क्रू मेंबर्स के लिए नया गाइडलाइन जारी किया है। इसके अनुसार पुरुष और महिला क्रू मेंबर्स को तय किए गए ड्रेस पहनने होंगे और गाइडलाइन के अनुसार ही सज-संवरकर आना होगा। कंपनी ने लिपस्टिक से लेकर नेल पेंट तक के लिए नियम बता दिए हैं।

महिला क्रू मेंबर के लिए गाइडलाइन

  •     महिलाएं कंपनी द्वारा तय शेड कार्ड के अनुसार मेकअप करेंगी। आईशैडो, लिपस्टिक, नेल पेंट और हेयर शेड कार्ड का सख्ती से पालन किया जाना है। अपने पसंद के रंग इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं।
  •     फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल अनिवार्य है।
  •     नेल पेंट के रंग यूनिफॉर्म के साथ मैच होने चाहिए। रेड यूनिफॉर्म के लिए रेड और कोरल, ब्लू यूनिफॉर्म के साथ पिंक और न्यूड, पर्ल व्हाइट और फ्रेंच मैनीक्योर दोनों यूनिफॉर्म के साथ चलेंगे।
  •     जेल नेल पॉलिश और फ्रेंच मैनीक्योर का उपयोग महिलाएं कर सकती हैं।
  •     एप्रन बंद कर दिया गया है। इसे नहीं पहनना है। इंडो-वेस्टर्न यूनिफॉर्म वाला ब्लैक ब्लेजर भी बंद कर दिया गया है।
  •     साड़ी हो या इंडो वेस्टर्न यूनिफॉर्म स्टॉकिंग्स पहनना होगा। यह स्कीन टोन से मैच करना चाहिए।
  •     जाड़े के दिनों में कंपनी द्वारा जारी ब्लैक कार्डिगन को बोर्डिंग और डीप्लानिंग के लिए पहना जा सकता है। कार्डिगन और वेस्टकोट एक साथ नहीं पहनना है।
  •     महिलाएं मोतियों से बने गहने नहीं पहन सकतीं। बिना सजावटी डिजाइन के गोल आकार वाले सोने या हीरे के स्टड पहने जा सकते हैं।
  •     साड़ी पहनने पर ही महिलाएं बिंदी लगा सकती हैं। उसकी गोलाई 0.5 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  •     महिलाएं दोनों हाथों में एक-एक अंगूठी पहन सकती हैं। उसकी मोटाई 1
  • सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक हाथ में दो अंगूठी की इजाजत नहीं है।
  •     दोनों हाथों में सोने या चांदी की एक-एक पतली चूड़ी पहन सकती हैं।
  •     बालों का जूड़ा ऊंचा नहीं होना चाहिए। बालों में काले रंग के चार पिन लगा सकती हैं।

पुरुष क्रू मेंबर के लिए गाइडलाइन

  •     बाल करीने से कटे होने चाहिए। बालों का रंग नेचुरल होना चाहिए। भूरे बाल नहीं होने चाहिए। बालों में फैशनेबल रंग और हीना लगाने की अनुमित नहीं है।
  •     सिर पर बाल नहीं हैं तो रोज सेव किया जाना चाहिए। रोज दाढ़ी बनानी होगी।
  •     सिर्फ एक अंगूठी पहन सकते हैं। उसपर भी कोई डिजाइन नहीं होनी चाहिए।
  • सिख क्रू मेंबर कड़ा पहन सकते हैं। इसकी मोटाई 0.5 सेंटीमीटर से अधिक नहीं
  • होनी चाहिए। कड़ा सोना या चांदी का होना चाहिए। उसपर कोई लोगो, डिजाइन या पत्थर नहीं होना चाहिए।
  •     काली जैकेट पहननी होगी। व्यक्तिगत टाई पिन की अनुमति नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.