एअर इंडिया-स्पाइसजेट पर 30-30 लाख का जुर्माना कोहरे के दौरान ट्रेंड पायलट्स की ड्यूटी नहीं लगाई थी

Updated on 18-01-2024 12:28 PM

खराब मौसम में पायलट्स की ड्यूटी लगाने में लापरवाही बरतने को लेकर स्पाइसजेट और एअर इंडिया पर 30-30 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एसोसिएशन (DGCA) ने बुधवार (17 जनवरी) को दोनों एयरलाइंस के खिलाफ ये कार्रवाई की।

DGCA की तरफ से बताया गया कि दिसंबर 2023 में फ्लाइट्स के लेट, कैंसिल और डायवर्ट होने के डेटा का एनालिसिस किया गया था। इसमें पता चला कि कोहरे के कारण 25 से 28 दिसंबर के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 60 फ्लाइट्स लेट हुई थीं। इनमें सबसे ज्यादा एअर इंडिया और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स थी।

जांच में पता चला कि एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने खराब मौसम के बावजूद CAT-3 की ट्रेनिंग ले चुके पायलट को ड्यूटी पर नहीं लगाया गया था। दोनों एयरलाइंस ने विमान उड़ाने की जिम्मेदारी उन पायलट्स को सौंपी, जिनके पास CAT-3 की ट्रेनिंग नहीं थी। इसके कारण ज्यादातर फ्लाइट्स लेट और डायवर्ट हुईं।

CAT-3 यानी कैटेगरी-3 खराब मौसम में फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग कराने का इंटरनेशनल स्टैंडर्ड है। इसमें एडवांस ऑटोपायलट, ग्राउंड इक्विपमेंट और प्रिसिशन इंस्ट्रूमेंट अप्रोच शामिल होता है, जिसकी मदद से कम विजिबिलिटी के दौरान फ्लाइट की लैंडिंग कराई जाती है।

रनवे के पास खाना खाने के मामले में इंडिगो पर 1.20 करोड़ का जुर्माना
दूसरी तरफ रनवे के पास पैसेंजर्स के खाना खाने के मामले में इंडिगो एयरलाइंस पर 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 60 लाख रुपए जुर्माना लगा है।

दरअसल, 14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 2195 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे नाराज पैसेंजर्स ने मुंबई एयरपोर्ट के टरमैक पर बैठकर डिनर किया था।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें पैसेंजर्स के पीछे फ्लाइट्स को टेक-ऑफ करते देखा गया था। रनवे के पास पैसेंजर्स की मौजूदगी को सुरक्षा चूक का मामला माना जाता है।

DGCA की नई SOP- दिल्ली एयरपोर्ट पर बनेंगे 3 नए वॉर रूम
कोहरे के कारण उड़ानों में हो रही देरी को लेकर सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने 16 जनवरी को नई स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोटोकॉल (SOP) जारी की। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता मेट्रो एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स की सुविधा के लिए वॉर रूम बनाए जाएंगे।

इसके अलावा किसी भी फ्लाइट के लेट होने की स्थिति में दिनभर में एयरलाइंस कंपनी को तीन बार रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही CISF की चौबीस घंटे मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के रनवे 29L को भी शुरू किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.