प्लेन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एयरबस या बोइंग, कौन है उसका मालिक

Updated on 04-03-2023 06:49 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया (Air India) ने कुछ दिन पहले एयरबस और बोइंग (Boeing) के साथ 470 एयरक्राफ्ट की दुनिया की सबसे बड़ी सिविल एविएशन डील साइन की है। इस डील में एअर इंडिया को फ्रांस की कंपनी एयरबस (Airbus) से 250 एयरक्राफ्ट और अमेरिकी कंपनी बोइंग (Boeing से 220 एयरक्राफ्ट मिलेंगे। एअर इंडिया के टोटल ऑर्डर में से, 31 एयरक्राफ्ट साल के आखिर तक सर्विस में शामिल हो जाएंगे, बाकी विमान 2025 मिड तक आएंगे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एयरलाइन इंडिगो (Indigo) बोइंग और एयरबस (Airbus) दोनों के साथ 500 से ज्यादा पैसेंजर जेट ऑर्डर करने के लिए बातचीत कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो अपने घरेलू प्रतिद्वंद्वी एयर इंडिया द्वारा बनाए गए सबसे बड़ी सिविल एविएशन डील के रेकॉर्ड को तोड़ सकती है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन अब तक एयरबस से नैरो-बॉडी जेट्स की विशेष खरीदार रही है। फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने पिछले महीने कहा था कि इंडिगो यूरोपीय योजना निर्माता से कई सौ विमानों का ऑर्डर देने के करीब है। एयरबस और बोइंग दोनों को ऑर्डर मिले हैं। आखिर प्लेन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी (World Largest Plane Maker) कौन सी है, आईए आपको बताते हैं।

प्लेन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी कौन


बोइंग की स्थापना 15 जुलाई, 1916 को सिएटल, वाशिंगटन में विलियम बोइंग ने की थी। बोइंग कंपनी एक अमेरिकी मल्टीनेशनल कॉरपोरेशन है। बोइंग सबसे बड़े ग्लोबल एयरोस्पेस निर्माताओं में से एक है। बोइंग कंपनी का शिकागो, इलिनोइस में अपना कॉर्पोरेट मुख्यालय है। कंपनी में करीब 153,000 कर्मचारी काम करते हैं। एयरबस की स्थापना 1970 में हुई थी। यूरोपीय संघ के चार देशों: जर्मनी, फ़्रांस, यूनाइटेड किंगडम और स्पेन, के सोलह स्थानों पर एयरबस के लगभग 57,000 कर्मचारी कार्य करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरबस के प्रमुख लोगों में सीईओ थॉमस एंडर्स, सीएफओ हेराल्ड विल्हेम, मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जॉन लेही और सीओओ फैब्रिस ब्रेगियर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरबस ने लगातार चौथे साल बोइंग से आगे दुनिया के सबसे बड़े विमान निर्माता के रूप में अपना ताज बरकरार रखा है। एयरबस ने साल 2022 में 1,078 जेट ऑर्डर के बाद नए विमान ऑर्डर और डिलीवरी के मामले में टॉप पर रही है। एयरबस ने पिछले साल 661 विमान सौंपे, जो 2021 की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। जबकि बोइंग ने 480 विमान वितरित किए हैं।

    मैन्युफैक्चर्स से लगातार बातचीत कर रही रॉयटर्स


    रॉयटर्स के मुताबिक, इंडिगो के एक प्रतिनिधि ने बताया कि एयरलाइन मैन्युफैक्चर्स के साथ लगातार बातचीत कर रही है। एयरलाइन अपने विकास के अगले चरण की योजना बना रही है। हालांकि अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। वहीं एयरबस ने किसी भी बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इंडिगो, जिसकी घरेलू बाजार में 55% हिस्सेदारी है, उम्मीद की जा रही है कि वह एयरबस को नैरो-बॉडी जेट्स के अपने आपूर्तिकर्ता के रूप में बनाए रखेगी ताकि बड़े पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं को हासिल किया जा सके।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.