काठमांडू से दुबई जा रहे विमान के इंजन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Updated on 25-04-2023 07:35 PM
काठमांडू: नेपाल में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया है। काठमांडू से दुबई के लिए रवाना हुए एक विमान के इंजन में आग लग गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिभुवन हवाई अड्डे से 9.19 बजे फ्लाई दुबई के विमान ने उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इंजन ने आग पकड़ ली। इंजन में खराबी को देखते ही पायलट ने विमान के इमरजेंसी की घोषणा कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराई गई है।

फ्लाई दुबई ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया, 'फ्लाइट नंबर 576 काठमांडू से दुबई का विमान सुरक्षित है और अपने गंतव्य की ओर सामान्य तरीके से बढ़ रहा है। काठमांडू एयरपोर्ट स्थानीय समय के अनुसार 9.59 pm से सामान्य तरीके से काम कर रहा है।' काठमांडू पोस्ट के मुताबिक त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रताब बाबू तिवारी ने कहा, 'एयरप्लेन ने उड़ान के कुछ देर बाद ही इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।'

गंतव्य की ओर बढ़ रहा विमान

उन्होंने आगे कहा, विमान हवा में मंडराता रहा और फिर पायलटों ने कंट्रोल टावर से कहा कि सभी इंडिकेटर्स के सामान्य होने के बाद आगे बढ़ेंगे। इमरजेंसी को देखते हुए हवाई अड्डा अलर्ट पर था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तैनात कर दिया गया था।' फ्लाइट रडार 24 के मैप पर दिख रहा है कि विमान अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। इसने इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराई है। तिवारी ने आगे कहा कि हवाई अड्डे ने अब अपना परिचालन फिर से शुरू कर दिया है।

इंजन में लगी आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विमान में 150 लोग सवार हैं। इनमें से 50 नेपाली नागरिक हैं। विमान के इंजन में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इसमें दिख रहा है कि विमान के इंजन से बीच-बीच में तेज रोशनी निकल रही है। इंजन की आग दूर से ही देखी जा सकती है। इससे पहले सोमवार को अमेरिका के एक विमान के इंजन में भी आग लग गई थी। एक चिड़िया की टक्कर से यह आग लगी थी। इस दुर्घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.