ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा एयरटेल का शेयर, बाजार से चार गुना ज्यादा रिटर्न, आगे क्या रहेगा हाल

Updated on 26-06-2025 06:01 PM
नई दिल्ली: देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयर की कीमत आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। बीएसई पर कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 2 फीसदी तेजी के साथ ₹2,009.80 पर पहुंच गया। इस कैलेंडर ईयर में इसने शेयर बाजार से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। इस दौरान यह 27% उछल चुका है जबकि बीएसई सेंसेक्स में सिर्फ 6% की बढ़त हुई है। भारती एयरटेल के पार्टली-पेड शेयर भी ₹1,532.90 पर पहुंच गए। इस कैलेंडर ईयर में इसमें 30% तेजी आई है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी पहली बार ₹12 ट्रिलियन के पार पहुंच गया।

भारती एयरटेल ₹12 ट्रिलियन का मार्केट कैप हासिल करने वाली देश की चौथी कंपनी है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ₹19.96 ट्रिलियन के मार्केट कैप के साथ पहले नंबर पर है। प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक ₹15.26 ट्रिलियन के साथ दूसरे और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ₹12.46 ट्रिलियन के साथ तीसरे नंबर पर है। जानकारों का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों का प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU) अगले 3-5 साल में लगभग 12% की दर से बढ़ेगा।

आगे का हाल

टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ में अगले कैलेंडर ईयर में करीब 15% बढ़ोतरी की संभावना है। माना जा रहा है कि पिछले साल के अंत तक भारत में 5G ग्राहकों की संख्या 29 करोड़ तक पहुंच गई। यानी 24% मोबाइल ग्राहक 5G का इस्तेमाल कर रहे हैं। उम्मीद है कि कैलेंडर ईयर 2030 के अंत तक 5G ग्राहकों की संख्या लगभग 98 करोड़ तक पहुंच जाएगी। मतलब 75% मोबाइल ग्राहक 5G का इस्तेमाल करेंगे। इससे टेलीकॉम कंपनियों के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.