कृति सेनन-टाइगर श्रॉफ के सामने ऐश्वर्या शर्मा-अभिषेक की गंदी बहस, शॉक्ड रह गए 'गणपत'

Updated on 21-10-2023 03:42 PM
शुरू से ही ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का गेम फीका दिखाई दे रहा है। 'बिग बॉस' ने भी जब दोनों को बुलाकार ये कहा कि वो कितने बोरिंग जा रहे हैं, उसके बाद भी इनका कोई इनवॉल्वमेंट नहीं दिखा। बीते एपिसोड में दोनों ने जबरन की फुटेज लेने की कोशिश जरूर की। लेकिन फायदा हुआ नहीं। जब इनको कोई बोलता है कि नहीं दिख रहे, तो फौरन लड़ने लग जाते हैं। ऐसा ही ऐश्वर्या ने गेस्ट बनकर आए कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ के सामने किया।

दरअसल, 'बिग बॉस सीजन 17' के वीकेंड का वार एपिसोड में मूवी 'गणपत' के प्रमोशन के लिए टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन आए। स्टेज पर सलमान खान के साथ मस्ती करने के बाद वो घर में भी गए। वहां, उन्होंने एक टास्क किया। इसमें घरवालों को बताना था कि तीनों मकानों में से कौन-सा सदस्य फ्लॉप रहा। इस दौरान अभिषेक और मुनव्वर, दोनों ही ऐश्वर्या शर्मा का नाम लेते हैं। इस दौरान ही ये भिड़ जाते हैं।

कृति सेनन ने दिया घरवालों को टास्क

कृति सेनन कहती हैं, 'यहां हम लोग आपके लिए एक टास्क लेकर आए हैं। क्या होता है, हर पिक्चक का जो ट्रेलर होता है ना, उससे पता चलता है कि फिल्म कितनी एंटरटेनिंग है, उसमें कितना मसाला है और वो हिट होने वाली है या फ्लॉप होने वाली है। ये जो बिग बॉस का पहला हफ्ता था, ये भी आप लोगों के लिए एक ट्रेलर जैसा ही था। तो अब मैं चाहती हूं कि आप में से हर एक इंसान आकर यहां बताए कि दिल, दिमाग और दम के घर में से किसका ट्रेलर फ्लॉप था।'

मुनव्वर और अभिषेक ने लिया ऐश्वर्या का नाम

पहले मुनव्वर आए। उन्होंने कहा, 'मेरा नाम ऐश्वर्या है। क्योंकि जैसे ट्रेलर देखते हैं और ट्र्रेलर का पहला ही सीन जब शुरू होता है तो आपको लगता है कि कुछ होगा लेकिन उसके बाद वो ट्रेलर बहुत ही फीका था। बहुत ही क्लूलेस लगा मुझे उनका बिहेवियर।' फिर आते हैं अभिषेक। वो ऐश्वर्या की फोटो उठाकर कहते हैं, 'हमें लगा था कि ये यहां आए हैं तो कुछ करेंगे। मगर ये दोनों हसबैंड-वाइफ एक में ही घुसे रहते हैं। मतलब इनका कोई मुद्दा नहीं होता है। इनका कोई प्वाइंट नहीं होता। मतलब बैठे रहते हैं। एक-दूसरे के साथ बैठे रहते हैं। दिखाई नहीं दे रहे हैं। पता चल जाता है ना कि बिल्कुल इनवॉल्वमेंट नहीं है किसी भी चीज में।'

भिड़ गए ऐश्वर्या और अभिषेक

अभिषेक की बातें सुनकर नील और ऐश्वर्या का मुंह बन जाता है। एक्ट्रेस गुस्से से लाल हो जाती हैं और लड़ बैठती हैं। वो कहती हैं, 'एक सेकेंड, मैं ऐसा ही हूं, मैं ऐसा ही हूं, बोलकर आप बड़े नहीं हो जाते हैं। दूसरे के दबाने से आप बड़े नहीं हो जाते। मैं आपकी तरह लोगों को डिस्कस नहीं कर रही। शट अप।' फिर अभिषेक ने कहा कि मुनव्वर ने बोला लेकिन आप मेरे बारी में चढ़-चढ़कर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि ये बकवास आप मेरे सामने नहीं कर सकते। अभिषेक ने कहा कि आप थैंक यू बोलिएगा क्योंकि मैंने आपको बोलने का मौका दिया। उधर, कृति और टाइगर दोनों की लड़ाई देख शॉक्ड हो जाते हैं। दोनों इस दौरान एक-दूसरे को पागल तक कह देते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.