ऐश्वर्या दे रही थीं स्पीच पर जया बच्चन और प्रीति जिंटा ने बनाया अजीब मुंह, वीडियो देख यूजर्स बोले- जलनखोर हैं

Updated on 18-02-2025 02:21 PM
ऐश्वर्या राय आज बच्चन परिवार की बहू हैं। पिछले काफी समय से उनके और बच्चन परिवार के बीच मतभेद की खबरें आ रही थीं। हालांकि, जब ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के स्कूल के फंक्शन में नजर आए, तो सारी अफवाहों पर विराम लग गया था। ऐसी भी चर्चा होती रही है कि ऐश्वर्या और सास जया बच्चन के बीच कुछ खास पटती नहीं है। हालांकि, दोनों ने कभी किसी इंटरव्यू में एक-दूसरे के लिए कुछ नहीं कहा। लेकिन एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रीति जिंटा और जया बच्चन को देख यूजर्स का कहना है कि वो ऐश्वर्या से जल रही थीं।
यह वीडियो तब का है, जब साल 2002 में ऐश्वर्या ने फिल्म 'देवदास' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। ऐश्वर्या जब अवॉर्ड जीतने के बाद विनिंग स्पीच दे रही थीं, तो स्टेज पर प्रीति जिंटा और जया बच्चन भी थीं। लेकिन उस दौरान दोनों ने कुछ ऐसा किया कि यूजर्स देखकर हैरान हैं।

ऐश्वर्या राय ने दी थी ये विनिंग स्पीच, वीडियो वायरल

वीडियो में ऐश्वर्या कह रही हैं, 'मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं, जिनके कारण आज मेरे लिए यह अवॉर्ड जीतना संभव हो गया। यह बहुत ही सम्मान की बात है। मैं इंडस्ट्री से लेकर दर्शकों और पूरी फिल्म यूनिट का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझमें विश्वास दिखाया, बिना शर्त के प्यार किया और इस फिल्म को क्लासिक बनाया...'

जया और प्रीति जिंटा के एक्सप्रेशन देख यूजर्स यह सब बोले

ऐश्वर्या की स्पीच आगे भी चल रही थी, लेकिन इस दौरान प्रीति जिंटा और जया बच्चन उसे सुनने के बजाय एक्ट्रेस के बराबर में खड़े होकर अजीब चेहरे बना रही थीं और एक्सप्रेशन दे रही थीं। इसी को देख यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, 'कई एक्ट्रेसेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती से जलती हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'जया हमेशा से खूबसूरती से जलती रही हैं, फिर चाहे रेखा हों या ऐश्वर्या।' एक और कमेंट है, 'जलन हो रही है।' एक यूजर का कमेंट है, 'ऐसे दिखा रही हैं जैसे ऐश्वर्या को इग्नोर कर रही हैं।' एक और कमेंट है-जलनखोर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.