लंदन के इस रेस्ट्रॉन्ट में अजय देवगन-काजोल की बेटी नीसा ने अक्षय के बेटे आरव संग की पार्टी, ओरी ने शेयर की फोटो

Updated on 27-04-2024 12:28 PM
बॉलीवुड के कई स्टार किड्स की आपस में अच्छी बनती हैं। कई स्टार किड्स की दोस्ती के बारे में हम लंबे समय से जानते हैं, लेकिन कुछ की फ्रेंडशिप के बारे में लोगों को पता ही नहीं। ऐसी ही दोस्ती अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन और अक्षय कुमार के बेटे आरव के बीच है। दोनों लंदन में हाल ही में पार्टी करते दिख रहे हैं और इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अब खूब सुर्खियां बटोर रही है।

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा अक्सर सिलेब्रिटीज़ के साथ अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में रहने वाले ओरी के साथ पार्टिय़ां करती नजर आती हैं। नीसा और ओरी ने खूब सारी ऐसी तस्वीरें शेयर भी कर रखी हैं। वहीं अक्षय कुमार खुद भी पार्टियों से दूर रहने वाले स्टार के तौर पर जाने जाते हैं और वो अपने बच्चों को भी लाइमलाइट से दूर रखते हैं। अक्षय के बेटे आरव कभी-कभार अपने पैरेंट्स के साथ नजर आते हैं, लेकिन इस बार वह ओरी और नीसा के साथ नजर आए।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीसा देवगन और आरव की तस्वीर

ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीसा देवगन और आरव की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया है कि ये बीती रात यानी गुरुवार नाइट की तस्वीर है, जो डिनर पार्टी की है। नीसा और आरव के साथ ओरी पोज़ देते हुए दिख रहे हैं, जो लंदन के एक हाई-एंड चीनी रेस्ट्रॉन्ट पार्क चिनॉइस मेफेयर की है। इस तस्वीर में ओरी के साथ आरव की अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है।

आरव का फिल्मों में आने का अभी कोई इरादा नहीं

बता दें कि अक्षय कुमार अपने पुराने इंटरव्यूज़ में बता चुके हैं कि आरव का फिल्मों में आने का अभी कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा था कि आरव फैशन डिजाइनर बनना चाहते हैं। आपको ये भी जानकारी दे दें कि आरव अपने पापा की ही तरह मार्शल आर्ट्स में माहिर हैं और लंदन में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

नीसा भी फिल्मी लाइन में नहीं आना चाहती हैं

वहीं नीसा के बारे में खबर है कि वह स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। अब तक नीसा को लेकर भी उनके पैरेंट्स ने यही कहा है कि बेटी ने फिल्मों में आने की इच्छा नहीं जाहिर की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.